हमसे जुड़े

Follow us

20.5 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More

    Honored were Students: अव्वल रहे विद्यार्थियों को किया सम्मानित

    Hanumangarh News
    अव्वल रहे विद्यार्थियों को किया सम्मानित

    शत प्रतिशत रहा दो केएनजे स्थित राउमावि का कक्षा दस का परीक्षा परिणाम

    हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। ग्राम पंचायत दो केएनजे स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का कक्षा दस का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है। कक्षा दस के कुल 19 विद्यार्थियों में से 9 प्रथम श्रेणी, 8 द्वितीय श्रेणी तथा 2 तृतीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए। जशनदीप पुत्र सोनू ने 86.67 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान, भागवन्ती पुत्री सतपाल व मन्जू पुत्री नानकराम ने क्रमश: 80-80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय जबकि सौरभ पुत्र रमेश कुमार ने 78 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय स्थान हासिल किया। Hanumangarh News

    गुरुवार को विद्यालय प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य सुनील चौधरी सहित स्टाफ सदस्यों एवं गणमान्य नागरिकों ने माल्यार्पण कर अव्वल रहे विद्यार्थियों का सम्मान किया। सभी ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर स्टाफ सदस्य आत्माराम गहलोत, बाबूलाल, मोहनलाल, राजेन्द्र सिंह, कुन्ता कुमारी, तरसेम बंसल, एसडीएमसी-एसएमसी सदस्य नरेन्द्र पाल बराड़, करतार सिंह, बलविन्द्र सिंह, दिनेश कुमार, मंगतूराम पूनिया, रणवीर सिहाग, प्रदीप पाल आदि मौजूद रहे। Hanumangarh News

    Shashi Tharoor’s PA Arrested: कांग्रेस के इस बड़े नेता को लगा बड़ा झटका! सोना तस्करी मामले में प…

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here