हमसे जुड़े

Follow us

16.2 C
Chandigarh
Tuesday, February 17, 2026
More
    Home देश सोनभद्र में र...

    सोनभद्र में रेनुकूट के नगर पंचायत अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या

    Murder

    नकाबपोश बदमाशों ने सिंह को गोली मार दी | Murder

    साेनभद्र (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश में सोनभद्र जिले के रेणुकूट नगर पंचायत अध्यक्ष शिवप्रताप सिंह की नकाबपोश बदमाशों ने गोली मारकर हत्या (Murder) कर दी। पुलिस उपाधीक्षक ज्ञानप्रकाश राय ने बताया मंगलवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सिंह सोमवार रात शापिंग काम्प्लेस स्थित अपने कार्यालय में बैठे थे। इसी बीच लगभग सवार 10 बजे तीन मोटरसाइकिलों पर सवार छह नकाबपोश बदमाशों ने सिंह को गोली मार दी। गंभीर हालत में में उन्हें हिंडाल्को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    • जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया।
    • रात करीब ढेड़ बजे उनकी मृत्यु हो गई।
    • घटना के पीछे राजनीतिक रंजिश मानी जा रही है।
    • उन्होंने बताया के इस सिलसिले में पुलिस तीन लोगों को हिरासम में लेकर पूछताछ कर रही है।
    • उन्होंने दावा किया पुलिस जल्द ही हत्यारों को पकड़ लेगी।
    • इसके लिए पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी देख रही है।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।