हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा टाउन पार्क बद...

    टाउन पार्क बदहाल, अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान

    Town Park sachkahoon

    फरीदाबाद (सच कहूँ न्यूज)। शहर का सबसे बड़ा टाउन पार्क (Town Park), जहां रोज हजारों लोग घूमने-फिरने आते हैं और किसी पिकनिक स्पाट से कम नहीं है, पर आक्सीजन सेंटर के रूप में पहचान रखने वाला पार्क बदहाल होता जा रहा है। पार्क में जगह-जगह पड़ा कचरा, जलभराव बदहाली दर्शाने के लिए काफी है। यहां तक कि अब इस पार्क में बेसहारा पशु भी काफी घूमते रहते हैं। इस वजह से यहां आने वाले लोग और बच्चे डरे हुए रहते हैं। 43 एकड़ में फैले पार्क की रखवाली के लिए केवल एक सुरक्षाकर्मी नियुक्त किया हुआ है।

    हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधिकारी यहां झांककर भी नहीं देखते कि क्या हालात हैं। कुछ महीने पहले इस पार्क का संचालन फरीदाबाद इंडस्ट्रीज एसोसिएशन करती थी, लेकिन फिलहाल यह प्राधिकरण के पास आ गया है। पार्क में जगह-जगह ग्रीनबेस्ट के अलावा प्लास्टिक कचरा भी पड़ा हुआ है। कई दिन से इसे उठाया नहीं जा सका है। पार्क में कई जगह जलभराव है। बूस्टर से पानी रिसकर पार्क में जमा हो जाता है। जिसमें मच्छर पनप रहे हैं।

    इस पार्क के अंदर ही लड़ाकू विमान व टैंक भी है जिसका इस्तेमाल युद्ध में किया गया था। दोनों देशभक्ति का भाव दर्शातें हैं। इसके अलावा पार्क में एक तरफ शहीद स्मारक है। पार्क में शान से फहराता हुआ 250 फीट ऊंचा तिरंगा झंडा लोगों के दिलों में देश भक्ति की भावना को और अधिक बढ़ाने का काम करता है।

    अभी पार्क (Town Park) की रखवाली के लिए एक ही गार्ड है। शौचालय साफ करने के लिए भी जल्द कर्मचारी नियुक्त करेंगे। पार्क की चहारदीवारी कई जगह से टूटी है, इसलिए बेसहारा पशु घुस जाते हैं। इसे बनाने का जिम्मा इंजीनियरिग शाखा का है। उनसे बातचीत की जा रही है। अन्य समस्याओं की ओर भी ध्यान दिया जाएगा।

    अश्वनी त्यागी, एसडीओ, बागवानी, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here