हमसे जुड़े

Follow us

20.9 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More

    मिस्र में ट्रेन के पटरी से उतरी, 11 मरे, 98 घायल

    Train Derailed in Egypt

    काहिरा। उत्तरी मिस्र में एक ट्रेन के पटरी से उतरने से 11 लोगों की मौत हो गई और अन्य 98 घायल हो गए। मिस्र के स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी है। अल अरेबिया ब्रॉडकास्टर ने बताया कि कालूबिया में एक ट्रेन मानसौरा शहर से काहिरा की ओर जाते समय अचानक से पटरी से उतर गई। मिस्र के रेलवे प्राधिकरण के अनुसार इस दुर्घटन में ट्रेन के चार डिब्बे पटरी से उतर कर पलट गए थे। मिस्र में हाल के सप्ताहों में ट्रेन दुर्घटना की यह तीसरी घटना है। इससे पहले सप्ताह उत्तरी मिस्र के शारकिया में ट्रेन के पटरी से उतरने से 15 लोग घायल हो गए थे। पिछले महीने उत्तरी सोहाग प्रांत में दो ट्रेनों की भिडंÞत में 19 लोगों की मौत हो गई थी और 185 से अधिक लोग घायल हो गए थे।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।