हमसे जुड़े

Follow us

13 C
Chandigarh
Sunday, February 1, 2026
More

    Indian Railways: श्रीगंगानगर को मिलने जा रही है अमृतसर के लिए ट्रेन की सौगात

    Indian Railways
    Indian Railways

    श्रीगंगानगर (सच कहूँ न्यूज)। Indian Railways: पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री व सांसद निहालचंद के प्रयासों से श्रीगंगानगर को अमृतसर के लिए साप्ताहिक ट्रेन की सौगात आगामी 12 अक्टूबर से मिल रही है।जेडआरयूसीसी के पू सदस्य भीम शर्मा ने बताया कि उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रपोजल को रेलवे बोर्ड की ओर से पूर्व में ही अप्रूवल दे दी गई थी,लेकिन उत्तर रेलवे के अबोहर-फाजिल्का सेक्शन के सिंगल शिफ्ट में चलने की वजह से तकनीकी कारणों से ट्रेन का संचालन शुरू नही हो पाया था।अब सभी अड़चन समाप्त हो चुकी है।इस दौरान अगर राज्य में विधानसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लग जाती है तो ट्रेन का संचालन बिना किसी उद्घाटन समारोह के साधारण तरीके से कर दिया जाएगा। Indian Railways

    उत्तर पश्चिम रेलवे ने जारी की अधिसूचना | Indian Railways

    आज उत्तर पश्चिम रेलवे की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार यह सप्ताहिक गाड़ी संख्या 14719 बीकानेर से प्रत्येक गुरुवार को दोपहर 3:30 बजे रवाना होकर रात्रि 9.25 श्रीगंगानगर,रात्रि 10.50 अबोहर, 11.40 फाजिल्का, रात्रि 1.30 बजे फिरोजपुर ,प्रातः 4:15 बजे लुधियाना व प्रातः 7:15 बजे अमृतसर पहुंचने के बाद गाड़ी संख्या 14720 उसी दिन प्रात 8:10 बजे अमृतसर से रवाना होकर 10:20 बजे लुधियाना दोपहर 12.30 फिरोजपुर,दोपहर 2:35 फाजिल्का, 3.30 अबोहर, शाम 4.40 बजे गंगानगर व रात्रि 12:45 बजे बीकानेर पहुंचेगी।

    ट्रेन का विस्तृत टाइम टेबल अभी उत्तर पश्चिम रेलवे और उत्तर रेलवे की ओर से बुधवार को जारी किया जा सकता है। दोनों ओर से यह गाड़ी लालगढ़, लूणकरणसर, महाजन अर्जुनसर, सूरतगढ़, जैतसर, रायसिंहनगर, गजसिंहपुर, श्रीकरनपुर, केसरीसिंहपुर श्रीगंगानगर, अबोहर, फाजिल्का, जलालाबाद गुरु हरसहाय, फिरोजपुर कैंट, मोगा, जगरांव, लुधियाना, जालंधर सिटी, ब्यास में ठहराव करेगी। ट्रेन में 2 सेकंड एसी,7 थर्ड एसी, 7 स्लीपर ,चार जनरल कोच के अलावा दो पावर का सहित 22 कोच होंगे। Indian Railways

    बीकानेर-अमृतसर-बीकानेर साप्ताहिक एक्सप्रेस नई रेलसेवा का संचालन
    वाया सूरतगढ, श्रीगंगानगर, फजिल्का, लुधियाना, ब्यास संचालित होगी

    रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु बीकानेर-अमृतसर-बीकानेर साप्ताहिक एक्सप्रेस नई रेलसेवा का संचालन दिनांक 12.10.2023 से किया जा रहा है।

    उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाडी संख्या 14719, बीकानेर-अमृतसर साप्ताहिक एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 12.10.23 से प्रत्येक गुरूवार को बीकानेर से 15.00 बजे रवाना होकर अगले दिन शुक्रवार को 07.15 बजे अमृतसर पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 14720, अमृतसर-बीकानेर साप्ताहिक एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 13.10.23 से प्रत्येक शुक्रवार को अमृतसर से 08.10 बजे रवाना होकर मध्यरात्रि 00.45 बजे बीकानेर पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में लालगढ, लूनकरनसर, महाजन, अरजनसर, सूरतगढ, जैतसर, राय सिंह नगर, गजसिंहपुर, श्री करनपुर, केसरी सिंहपुर, श्रीगंगानगर, अबोहर, फजिल्का, जलालाबाद, गुरू हरसहाय ,फिरोजपुर कैंट, मोगा, जगराओं, लुधियाना, जालन्धर सिटी व ब्यास स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

    • फिरोजपुर-रामेश्वरम्-फिरोजपुर रेलसेवा का मंडपम स्टेशन से आगमन/प्रस्थान करेगी

    रेलवे द्वारा पम्बन ब्रिज को आगामी ओदशों तक बन्द किये जाने के कारण फिरोजपुर-रामेश्वरम्-फिरोजपुर रेलसेवा को रामेश्वरम् के स्थान पर मंडपम तक/से संचालित किया जायेगा।

    उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार:-

    1. गाडी संख्या 20974, रामेश्वरम् -फिरोजपुर रेलसेवा, दिनांक 03.10.23 से आगामी आदेशों तक रामेश्वरम् के स्थान पर मंडपम स्टेशन से संचलित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा रामेश्वरम् – मंडपम स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

    2. गाडी संख्या 20973, फिरोजपुर- रामेश्वरम रेलसेवा जो दिनांक 07.10.23 से फिरोजपुर से संचालित होगी वह रेलसेवा आगामी आदेशों तक मंडपम तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा मंडपम-रामेश्वरम् स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। Indian Railways

    यह भी पढ़ें:– Asian Games 2023 Medal Tally: एशियन गेम्स में पहली बार दिखा भारत का ऐसा जलवा!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here