हमसे जुड़े

Follow us

19.6 C
Chandigarh
Sunday, March 22, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा परिवहन मंत्री...

    परिवहन मंत्री ने रोड़वेज बस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

    Haryana Roadways
    बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते परिवहन मंत्री।

    बे रूटों के साथ-साथ धार्मिक स्थलों को जोड़ा जा रहा बस सेवा से: मूलचंद शर्मा

    भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। प्रदेश के परिहवन मंत्री मूलचंद शर्मा (Mool Chand Sharma) ने कहा कि प्रदेश में यातायात को सुगम बनाया जा रहा है। इसके लिए परिवहन बेड़े में जरूरत के अनुरूप नई-नई बसें शामिल की जा रही हैं। लंबे रूटों के साथ-साथ प्रसिद्घ धार्मिक स्थलों को सीधी बस सेवा से जोड़ा रहा है। नागरिकों के समक्ष यातायात से संबंधित किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। Haryana Roadways

    परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने शुक्रवार को स्थानीय बस स्टैंड से श्रीगंगानगर के लिए नई बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के दौरान अपना संदेश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि आमजन को परिवहन सेवा मुहैया करवाने के साथ-साथ सरकार लड़कियों के कॉलेज के लिए बस सेवा प्रदान कर रही है, ताकि महिलाओं को शिक्षा हासिल करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। Haryana Roadways

    हरियाणा राज्य परिवहन की बस सेवा सुरक्षित है, इसी के चलते सरकार ने चालक व परिचालक को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए समय-समय पर प्रशिक्षित करने का निर्णय लिया है। गंगानगर के लिए शुरू की गई बस सेवा के तहत एक बस प्रतिदिन सुबह 9:30 बजे सीधी गंगानगर जाएगी और गंगानगर से सुबह 7:00 बजे वापस आएगी। Haryana Roadways

    यह भी पढ़ें:– हिमाचल में बारिश का कहर जारी, एनएच-5 बंद, वाहनों में गुजरी रात

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here