हमसे जुड़े

Follow us

30.8 C
Chandigarh
Thursday, March 26, 2026
More
    Home स्वास्थ्य Adrak: देशी द...

    Adrak: देशी दवा से देशी ईलाज अदरक को न समझें मामूली

    घर बैठे कीजिए कई बीमारियों का इलाज

    Adrak ke Fayde: अदरक, जी हां, जिसका स्वाद अपने आप में काफी कड़वा होता है, उसके प्रयोग से हम कई बीमारियों का इलाज घर बैठे ही कर सकते हैं। अदरक के अंदर इतने गुण होते हैं कि भारत में एक नहीं बल्कि कई दवाइयां इसको मिला कर तैयार की जाती हैं। अदरक के अंदर आयॅरन, फॉस्फोरस, विटामिन सी आदि पाए जाते हैं जो मानव शरीर के लिए जरूरी होते हैं।

    ज्यादातर सब्जियां मौसमी होती हैं पर अदरक की उपज पूरे साल होती है। घरों में भी मसालेदार व्यंजनों में अगर अदरक नहीं पड़ता तो खाने का मजा ही बदल जाता है। मामूली खांसी से लेकर बड़ी-बड़ी बीमारियों का इलाज अदरक अपने अंदर छिपाए रहता है। Adrak ke Fayde

    प्राचीन काल से अदरक आयुर्वेदिक दवाओं में बेहद इस्तेमाल किया जाता रहा है। भारत के अलावा, चीन देश भी अदरक के फायदों से पूरी तरह वाकिफ है। आइए जानें कि आखिर क्यों अदरक घर-घर में इतना प्रचलित है:-

    मामूली जुकाम, खांसी या नजला होने पर अदरक का सेवन करने से फायदा पहुँचता है। नाक बंद होने पर एक चम्मच नींबू का रस, एक चम्मच शहद और थोड़ा सा अदरक कद्दूकस कर लें और उसे गरम पानी के साथ रात में सोने से पहले खाएं। तीन से चार बार इसे दोहराने में फर्क आपको अपने आप महसूस होने लगेगा। हल्की हरारत होने पर या गला खराब होने पर चाय बनाते समय थोड़ा सा अदरक कतर कर डाल लें और दिन में दो बार ऐसी चाय पिएं। Adrak ke Fayde

    यह भी पढ़ें:– नसों सें एक्स्ट्रा शुगर को चूस लेंगे ये पत्ते, डायबिटीज मरीज के लिए रामबाण इलाज, आयुर्वेद ने माना लोहा…