हमसे जुड़े

Follow us

20.1 C
Chandigarh
Sunday, April 12, 2026
More
    Home देश Earthquake: ज...

    Earthquake: जबरदस्त भूकंप के झटके, 120 लोगों की मौत, 1000 घायल, लोगों में फैली दहशत

    Earthquake
    Earthquake: जबरदस्त भूकंप के झटके, 120 लोगों की मौत, 1000 घायल, लोगों में फैली दहशत

    हेरात (एजेंसी)। Earthquake: अफगानिस्तान के हेरात और अन्य पश्चिमी प्रांतों में आए भूकंप से कम से कम 120 लोग मारे गए और लगभग एक हजार अन्य घायल हो गए। हेरात के एक स्थानीय अधिकारी ने संवाददाताओं को यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि लगभग एक हजार घायल लोगों को प्रांतीय राजधानी हेरात शहर के अस्पताल में ले जाया गया है, हेरात के नेशनल आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के प्रांतीय निदेशक मावलावी मूसा अशारी ने कहा कि भूकंप के कारण हेरात के जिंदाजान और घोरियन जिलों के 12 गांव नष्ट हो गए। चीन भूकंप नेटवर्क केंद्र के मुताबिक शनिवार को अफगानिस्तान में 6.2 तीव्रता के दो भूकंप आए।

    Israel Hamas War: इजरायल और Hamas के बीच भयंकर युद्ध, हवा में उड़ी मिसाइलें, देखें खौफनाक वीडियो

    Earthquake
    Earthquake: जबरदस्त भूकंप के झटके, 120 लोगों की मौत, 1000 घायल, लोगों में फैली दहशत

    इससे पहले देश के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के एक बयान में कहा गया था कि 15 लोग मारे गए और 40 घायल हो गए लेकिन स्थानीय लोगों का मानना ​​है कि हताहतों की संख्या अधिक हो सकती है। बयान में कहा गया है कि बदगीस और फराह प्रांतों से कोई रिपोर्ट नहीं मिली लिहाजा हताहतों की संख्या बढ़ सकती है है। स्थानीय लोगों ने बताया कि भूकंप स्थानीय समयानुसार लगभग 11:10 बजे आया, जिससे लोगों को अपने घरों से बाहर निकलना पड़ा। बयान में कहा गया है कि भूकंप में कई घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए हैं या पूरी तरह से नष्ट हो गए हैं। बचाव दल को प्रभावित क्षेत्रों में भेजा गया है इसमें कहा गया है कि प्रांतीय सरकार के अधिकारियों को भूकंप प्रभावित परिवारों को मानवीय सहायता की आपूर्ति करने के लिए सहायता एजेंसियों के साथ अपने आवश्यक प्रयासों का समन्वय करने का निर्देश दिया गया है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here