हमसे जुड़े

Follow us

21.7 C
Chandigarh
Sunday, February 8, 2026
More
    Home कारोबार Reserve Bank ...

    Reserve Bank News: विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति और स्वर्ण भंडार में जबरदस्त बढ़ोतरी, सरकार ने जारी किए आंकड़े

    Reserve Bank News
    Reserve Bank News: विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति और स्वर्ण भंडार में जबरदस्त बढ़ोतरी, सरकार ने जारी किए आंकड़े

    Reserve Bank News:  मुंबई (एजेंसी)। विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति और स्वर्ण भंडार में जबरदस्त बढ़ोतरी होने से 28 मार्च को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 6.6 अरब डॉलर के इजाफे के साथ 665.4 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इसी तरह इसके पिछले सप्ताह देश का विदेशी मुद्रा भंडार 4.5 अरब डॉलर की बढ़ोतरी लेकर 658.8 अरब डॉलर पर रहा था। रिजर्व बैंक की ओर से जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, 28 मार्च को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 6.2 अरब डॉलर की मजबूती के साथ 565.01 अरब डॉलर पर पहुंच गई। इसी तरह इस अवधि में स्वर्ण भंडार 51.9 करोड़ डॉलर उछलकर 77.8 अरब डॉलर हो गया। वहीं, आलोच्य सप्ताह विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 6.5 करोड़ डॉलर की गिरावट लेकर 18.2 अरब डॉलर रह गया। इस अवधि में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास आरक्षित निधि 1.6 करोड़ डॉलर लुढ़ककर 4.41 अरब डॉलर पर आ गई।