हमसे जुड़े

Follow us

16.8 C
Chandigarh
Monday, February 23, 2026
More

    शरीरदानी पुरुषोतम धमीजा इन्सां को अर्पित की श्रद्धांजलि

    फतेहाबाद। (सच कहूँ/विनोद शर्मा) आर्य भट्ट स्कूल वाली गली निवासी शरीरदानी पुरुषोतम धमीजा इन्सां नामित नामचर्चा स्थानीय शांति हाल में आयोजित की गई। नामचर्चा की शुरुआत शहरी भंगीदास कपिल ग्रोवर ने पवित्र नारा लगाकर की। नामचर्चा में पहुंचे 45 मैंबर कमेटियों के सदस्य, समाज सेवी व शहर के अनेक गणमान्य लोगों ने शरीरदानी पुरुषोतम धमीजा इन्सां को श्रद्धांजलि अर्पित की। नामचर्चा के दौरान शैक्षणिक, सामाजिक संस्थाओं और ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधियों ने शोक संदेश भेजकर अपनी श्रद्धांजलि दी।

    यह भी पढ़ें:– इंटर कॉलेज टूर्नामेंट में शाह सतनाम जी बॉयज कॉलेज की टीम विजेता

    नामचर्चा के दौरान परिवार की तरफ से 10 जरुरतमंद परिवारों को कंबल भी वितरित किए गए। नामचर्चा में भंगीदास ओम प्रकाश सोनी, 25 मैंबर सुखदेव, लालंचद इन्सां, हंसराज, 45 मैंबर राजकुमार कामरा सहित अन्य गणमान्य लोगों ने कहा कि पुरुषोतम धमीजा इन्सां हमेशा सेवा के लिए तैयार रहते थे। जब भी कही सेवा कार्य चलता था, धमीजा तन-मन-धन से सेवा कार्य करते थे। उन्होंने कहा कि पुरुषोतम धमीजा ने अपने जीवन काल में हजारों व्यक्तियों को नामदान दिलाकर रामनाम से जोड़ने का काम किया।

    उनके पुत्र अजय धमीजा एवं दीपक धमीजा ने बताया कि उनके पिता पुरुषोतम धमीजा इन्सां ने पूज्य गुरु जी के पावन वचनों पर चलते हुए शरीरदान करने का प्रण लिया था। उनकी अंतिम इच्छा के अनुसार उनका शरीर वर्ल्ड इंस्टीच्यूट आॅफ कॉलज झज्जर को दान कर दिया था। नामचर्चा के दौरान पहुंची साध-संगत का उनके पुत्रों अजय धमीजा, दीपक धमीजा ने समस्त साध-संगत एवं गणमान्य व्यक्तियों का हाथ जोड़कर नमन किया। नामचर्चा के दौरान समस्त साध-संगत ने दस मिनट का सुमिरन भी किया। नामचर्चा में एमएसजी आॅल ट्रैडिंग कंपनी के पदााधिकारी सीपी अरोड़ा व विभिन्न ब्लॉकों के जिम्मेवार कमेटी के सदस्य मौजूद थे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here