हमसे जुड़े

Follow us

28.2 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home सरसा Paid Tribute:...

    Paid Tribute: डबवाली के शरीरदानी हरबंस लाल इन्सां को श्रद्धांजलि!

    Sirsa News
    Paid Tribute: डबवाली के शरीरदानी हरबंस लाल इन्सां को श्रद्धांजलि!

    Paid Tribute: डबवाली (सच कहूँ/ गुरुसाहिब इन्सां)। शरीर दानी हरबंस लाल इन्सां के नमित्त अग्रवाल धर्मशाला गोल बाजार मंडी डबवाली में नामचर्चा का आयोजन किया गया। प्रेमी सेवक संदीप कुमार इन्सां पवित्र नारा लगाकर नाम चर्चा की शुरूआत की। कविराज भाइयों ने भजन शब्द गाकर संसार की नश्वरता तथा राम नाम की महिमा का बखान किया। Sirsa News

    तत्पश्चात प्रेमी सेवक गोबिंद इन्सां ने पवित्र ग्रंथ पढ़कर सुनाया। इस अवसर पर ब्लाक के जिम्मेवारों ने शरीरदानी हरबंस लाल इन्सां के परिवारजनों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया और मेडिकल रिसर्च के लिए शरीरदान करने को महान त्याग बताया। सचखंडवासी हरबंस लाल इन्सां को श्रद्धांजलि देते हुए ब्लाक के जिम्मेवारों ने कहा कि हरबंस लाल इन्सां का पूरा परिवार डेरा सच्चा सौदा से जुड़ा है और हमेशा मानवता भलाई कार्यों में आगे रहता है।

    सचखंडवासी हरबंस लाल इन्सां के परिवारजनों, रिश्तेदारों के अलावा साध संगत तथा गणमान्य लोगों ने नम आंखों से श्रद्धासुमन अर्पित किए। विभिन्न धार्मिक, सामाजिक संस्थाओं ने अपने शोक संदेश भी भेजे। इस अवसर पर पूर्व ओएसडी डा. केवी सिंह, संदीप चौधरी, प्यारेलाल, प्रेमी सेवक गोविंद इन्सां, ब्लॉक प्रेमी सेवक परविंदर इन्सां, गिरधर सेठी, 15 मैंबर पम्मा बजाज, कांता इन्सां, सपना इन्सां, कचन इन्सां, बीना इन्सां सहित भारी संख्या में साध संगत मौजूद थी। Sirsa News

    Chhattisgarh: पावन अवतार माह की खुशी में 11 परिवारों को दिया राशन, 20 लोगों को दिए कंबल

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here