हमसे जुड़े

Follow us

16.3 C
Chandigarh
Sunday, February 15, 2026
More
    Home सरसा ब्लॉक रोड़ी की...

    ब्लॉक रोड़ी की शरीरदानी राजरानी इन्सां को नामचर्चा में दी श्रद्धांजलि

    Sirsa News

    Tribute Paid: ओढ़ां, राजू। ब्लॉक रोड़ी के गांव सहारनी निवासी 85 वर्षीय राजरानी इन्सां के नमित रविवार को ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा आयोजित कर श्रद्धांजलि दी गई। नामचर्चा में सचखंडवासी के परिजनों एवं रिश्तेदारों के अलावा विभिन्न ब्लॉकों से काफी संख्या में साध-संगत व गणमान्य लोग उपस्थित रहे। नामचर्चा की शुरूआत ब्लॉक प्रेमी सेवक पवन इन्सां ने बेनती भजन के साथ करवाई। तदुपरांत कविराजों ने अनेक नाम एवं चेतावनी प्रथाए भजनों द्वारा मनुष्य जन्म की सार्थकता बयान की। Sirsa News

    इस अवसर पर श्रद्धांजलि देते हुए ब्लॉक प्रेमी सेवक पवन इन्सां ने कहा कि माता राजरानी इन्सां ने पूजनीय बेपरवाह सार्इं शाह मस्ताना जी महाराज से नाम शब्द लिया हुआ था। उन्होंने स्वयं को ही डेरा सच्चा सौदा से नहीं जोड़ा अपितु पूरे परिवार को इस मार्ग पर अग्रसर किया। उन्होंने कहा की वे सेवा सुमिरन में हमेशा अग्रणी रहती थी, उनकी कमी ब्लॉक में हमेशा महसूस होगी।

    वहीं सच्चे नम्र सेवादार राकेश बजाज इन्सां व बहन कमलेश रानी इन्सां पेहवा ने भी अपने संबोधन में श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि राम नाम से जुड़कर इंसानियत की सेवा में समय लगाने वाले मरकर भी अमर हो जाते हैं। माता राजरानी का पूरा परिवार सेवा कार्यों में आगे रहता है। इस दौरान अनेक राजनीतिक व धार्मिक संस्थाओं ने शोक संदेश भेजकर परिवार के साथ संवेदना व्यक्त की। नामचर्चा के समापन अवसर पर प्रेमी जलौर सिंह इन्सां ने पवित्र ग्रंथ से संत-महापुरुषों के अनमोल वचन पढकर सुनाए। Sirsa News
    फोटो: ओढ़ां01- नामचर्चा में उपस्थित साध संगत।