हमसे जुड़े

Follow us

20.5 C
Chandigarh
Tuesday, February 10, 2026
More
    Home राज्य पंजाब साध-संगत ने श...

    साध-संगत ने शरीरदानी रविन्द्र नाथ गुप्ता को दी श्रद्धांजलि

    संगरूर ब्लाक की टीम ने परिवार को किया सम्मानित

    संगरूर ब्लाक की टीम ने परिवार को किया सम्मानित | Sangrur News

    संगरूर (सच कहूँ/गुरप्रीत सिंह/नरेश कुमार)। शुक्रवार को शरीरदानी रविन्द्र नाथ गुप्ता के नमित अंतिम अरदास स्थानीय काली देवी मंदिर (Kali Mata Mandir) में हुई, जिसमें शहर के विभिन्न वर्गों के सदस्यों ने पहुंचकर शरीरदानी रविन्द्र नाथ गुप्ता को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान डेरा सच्चा सौदा के ब्लाक संगरूर के जिम्मेवारों ने शरीरदानी रविन्द्र नाथ गुप्ता के परिजनों को विशेष तौर पर सम्मानित किया। Sangrur News

    अंतिम अरदास में पहुंचे वक्ताओं ने कहा कि शरीरदानी रविन्द्र नाथ गुप्ता ने मरणोपरांत भी अपना पार्थिव शरीर मेडिकल रिसर्च के लिए दान कर समाज में एक नई मिसाल कायम की है, जो लम्बे समय तक समाज के लिए प्रेरणास्त्रोत बनी रहेगी। शरीरदानी रविन्द्र गुप्ता के अतिम अरदास में पहुंचने वालों में पंजाब इन्फोटैक के चेयरमैन डॉ. गुनिन्द्रजीत सिंह जवंधा, पूर्व विधायक बाबू प्रकाश चन्द गर्ग, 85 मैंबर हरिन्द्र इन्सां मंगवाल, रणजीत सिंह इन्सां, बंत सिंह इन्सां, शिवदेव सिंह दयोल इन्सां, सुरेन्द्र, राजेन्द्र कालड़ा इन्सां, मनजीत सिंह एफसीआई, राज डैल्टा के अलावा भाजपा के जिला प्रधान रणदीप दयोल, संगरूर सोशल वैल्फेयर एसो., आॅल पैंशर्स वैल्फेयर एसो. से जगदीश शर्मा, डीईओ सैकेंडरी

    व समूह स्टाफ संगरूर, डाईट के प्रिंसीपल व समूह स्टाफ, सुरजीत सिंह पूर्व ईओ, सुखदेव गांधी, राज कुमार अरोड़ा कर्मचारी नेता, प्रताप सिंह धालीवाल, डॉ. एचएच बाली रिटा. डायरैक्टर सेहत विभाग, डॉ. किरन बाली पूर्व सिविल सर्जन, ओपी अरोड़ा, बलवीर कौर सैनी, चमकौर सिंह खेड़ी, सुमित अनेजा, भाजपा नेता जितेन्द्र कालड़ा, मोहन शर्मा, एसडीओ गोसल, गोयल बरादरी के नेता राजेन्द्र कुमार शर्मा, राजेन्द्र गोयल, इकबाल सिंह पूनिया, इन्दरपाल सिंह सिबिया, सन्दीप दानिया, भाजपा नेता मास्टर सुरेन्द्र पाल, जगराज सिंह इन्सां रिटा. इंस्पैक्टर, एडवोकेट नरेश जुनेजा के अलावा बड़ी संख्या में शैक्षणिक, समाज सेवी और अन्य संस्थाओं द्वारा अपने शोक संदेश भेजकर परिवार के साथ दु:ख सांझा किया। Sangrur News

    यह भी पढ़ें:– यमुनानगर में फैले डेगूं को लेकर आप कार्यकर्ता चिंतित

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here