फूड बैंक मुहिम के तहत 5 जरूरतमंद परिवारों को एक माह का राशन वितरित
सरसा (सच कहूँ न्यूज)। शहर के सैनी रिसोर्ट, जगदंबे पेपर मिल के पीछे, शाह सतनाम जी मार्ग पर वीरवार को देहदानी संतोष रानी इन्सां धर्मपत्नी सोहन लाल नरूला इन्सां की स्मृति में श्रद्धांजलि नामचर्चा आयोजित की गई। दोपहर 12 से 1 बजे तक आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में परिजनों, सच्चे नम्र सेवादारों, सच्ची प्रेमी समिति सेवादारों, साध-संगत, सगे-संबंधियों, रिश्तेदारों तथा शहर के गणमान्यजनों ने शिरकत कर सचखंडवासी को श्रद्धासुमन अर्पित किए। Sirsa News
कार्यक्रम की शुरूआत सरसा ब्लॉक के जोन नंबर 1 के प्रेमी सेवक हैप्पी गिरधर इन्सां द्वारा इलाही नारा लगाकर की गई। इसके पश्चात कविराजों ने चेतावनी प्रथाओं व भजनवाणी के माध्यम से उपस्थितजनों को मनुष्य जन्म में राम-नाम का जाप करने और पूरे गुरु की शरण लेने के लिए प्रेरित किया। विशेष रूप से पहुंचे सच्चे नम्र सेवादार पालाराम सचदेवा इन्सां ने संतोष रानी इन्सां को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका परिवार एक सच्चा गुरु सिख परिवार है और लंबे समय से सच्ची लंगर समिति में सेवाएं दे रहा है। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में डेरा सच्चा सौदा का पूरा परिवार नरूला परिवार के साथ खड़ा है।

”प्रत्येक व्यक्ति को एक दिन जाना निश्चित है”
सरसा ब्लॉक प्रेमी सेवक कस्तूर सोनी इन्सां ने कहा कि संसार में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को एक दिन जाना निश्चित है, यह प्रकृति का नियम है। उन्होंने संतोष रानी इन्सां के जीवन को प्रेरणादायी बताते हुए कहा कि उन्होंने जीते-जी स्वयं के साथ पूरे परिवार को डेरा सच्चा सौदा से जोड़ा और मरणोपरांत देहदान कर इंसानियत की मिसाल कायम की है। ऐसी पुण्यात्मा को हम नमन करते हैं। अंत में नामचर्चा पंडाल में लगाई गई एलईडी स्क्रीन पर पूज्य गुरु जी के अनमोल वचनों को चलाया गया, जिन्हें साध-संगत ने ध्यानपूर्वक सुना। परिजनों की ओर से सचखंडवासी को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए फूड बैंक मुहिम के तहत 5 अति जरूरतमंद परिवारों को एक-एक माह का राशन वितरित किया गया। Sirsa News

वहीं ब्लॉक कमेटी की ओर से देहदान के महायज्ञ में आहुति डालने पर सचखंडवासी के परिजनों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सचखंडवासी के पति सोहन लाल इन्सां, पुत्र पवन इन्सां, राजेश इन्सां व रवि इन्सां के अलावा सच्चे नम्र सेवादार सुरेश इन्सां, पालाराम सचदेवा इन्सां, लाभचंद इन्सां सहित सरसा, कल्याण नगर व आसपास के ब्लॉकों की साध-संगत, सच्ची प्रेमी समिति व सच्ची लंगर समिति के जिम्मेवार एवं सेवादार उपस्थित रहे। Sirsa News















