हमसे जुड़े

Follow us

26 C
Chandigarh
Thursday, March 26, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा नामचर्चा में ...

    नामचर्चा में सचखंडवासी सुरजीत कौर को दी श्रद्धांजलि

    Tribute to Surjit Kaur

    ओढां, राजू। ब्लॉक रोड़ी के गांव अलीकां निवासी (Tribute to Surjit Kaur) सचखंडवासी माता सुरजीत कौर इन्सां के नमित ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा आयोजित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस नामचर्चा में साध-संगत के अलावा अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। नामचर्चा की शुरुआत बेनती भजन के साथ हुई तदुपरांत कविराजों ने नाम एवं चेतावनी प्रथाए भजनों से मनुष्य जन्म की सार्थकता बयान की।

    ये भी पढ़ें:-प्रदीप इन्सां व जगमोहन इन्सां को सैल्यूट, मरीज को खून देकर बनाई जिन्दगी

    5 परिवारों को राशन वितरित | Tribute to Surjit Kaur

    इस अवसर पर सचखंडवासी को श्रद्धांजलि देते हुए ब्लॉक भंगीदास पवन इन्सां, 15 मेंबर ज्ञान सिंह इन्सां व सुभाष इन्सां ने कहा कि माता सुरजीत कौर इन्सां ने बेपरवाह साईं शाह मस्ताना जी महाराज से नाम शब्द लेकर पूरे परिवार को डेरा सच्चा सौदा से जोड़ा। माता सुरजीत कौर इन्सां हमेशा सेवा कार्यांे में अग्रणी रहती थी। उनका परिवार भी सेवा कार्यांे में बढ़-चढ़कर भाग लेता है। उन्होंने कहा कि जो जीव जीते-जी पूर्ण सतगुरु से नाम शब्द लेकर भक्ति करते हैं वे जन्ममरण के चक्कर से आजाद हो जाते हैं। नामचर्चा के समापन अवसर उक्त परिवार की ओर से 5 जरूरतमंद परिवारों को राशन भी वितरित किया गया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here