हमसे जुड़े

Follow us

16.1 C
Chandigarh
Sunday, February 22, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा 85 मैंबर कृष्...

    85 मैंबर कृष्ण इन्सां उकलाना को पुत्र शोक

    चंद्रमोहन इन्सां का निधन

    • गणमान्य जनों और साध-संगत ने दी श्रद्धांजलि

    उकलाना (सच कहूँ/कुलदीप स्वतंत्र)। 85 मैंबर कृष्ण इन्सां उकलाना के सुपुत्र चंद्रमोहन इन्सां का शुक्रवार सुबह करीब 2:30 बजे हृदय गति रुकने से निधन हो गया। उनकी आयु 42 वर्ष थी। उनका अंतिम संस्कार आॅटो मार्केट श्मशान घाट उकलाना में किया गया। जानकारी के अनुसार चंद्रमोहन इन्सां मिलनसार व नेक स्वभाव के इंसान थे। वे सहयोग वेलफेयर ट्रस्ट उकलाना के प्रधान भी थे। उनके अंतिम संस्कार में उनके परिवार जन समेत शहर के गणमान्य लोग श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

    विभिन्न प्रान्तों के 85 मैंबर भाई-बहन व हांसी, बरवाला, भूना, फतेहाबाद, उकलाना, धमतान साहिब, नरवाना सहित विभिन्न ब्लॉकों से साध-संगत ने दिवंगत आत्मा के अंतिम संस्कार में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की। (Uklana) शहर की धर्मशाला मार्केट कमेटी, अग्रवाल संगठन, रोटरी क्लब उकलाना, लायंस क्लब उकलाना व अन्य संस्थाओं व गणमान्य लोगों ने सचखंडवासी चंद्रमोहन इन्सां को श्रद्धांजलि अर्पित की। चंद्रमोहन इन्सां अपने पीछे पत्नी, दो बेटियों व एक बेटे समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here