हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Thursday, March 26, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी चंद्रयान-3 की...

    चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर निकाली तिरंगा रैली, बांटी मिठाई

    Kairana News

    कैराना (सच कहूँ न्यूज)। बुधवार शाम चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) के चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक लैंड किये जाने की खुशी में पंजीठ के ग्रामीणों ने गांव में तिरंगा रैली निकाली, जिसमें बच्चे, बूढ़े और जवानों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रैली में शामिल ग्रामीण हाथों में राष्ट्रध्वज तिरंगा थामे हुए थे। इस दौरान ग्रामीणों द्वारा लगाए गए ‘भारत माता की जय’ के नारों से आकाश गूंज उठा। युवाओं ने आतिशबाजी करके अपनी खुशी का इजहार किया। Kairana News

    इस दौरान अखलाक प्रधान, पहल सिंह सैनी, वाजिद अली, इस्लाम, जानू, नईम, राजन, राजेंद्र, विक्रम आदि ग्रामीण मौजूद रहे। वहीं, गुरुवार को निरन्तर तत्पर सामाजिक संगठन(रजि.) के पदाधिकारियों ने भी भारतीय चंद्रयान-3 के चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग किये जाने के उपलक्ष्य में कस्बे के मोहल्ला पीरजादगान में स्थित नवाब दरवाजे के निकट कार्यक्रम आयोजित करके हर्ष जताया। इस दौरान पदाधिकारियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं ज्ञापित की। इस दौरान संगठन के अध्यक्ष शमून उस्मानी ने इसरो के वैज्ञानिकों के योगदान का भी उल्लेख किया। कार्यक्रम में शेरम अंसारी, शुऐब अंसारी, समी, रिहान, साकिब, हमजा, जुनैद आदि मौजूद रहे। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– Arjun Ram Meghwal: स्टैंडअप इंडिया से दलितों को एक करोड तक का लोन

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here