हमसे जुड़े

Follow us

14.3 C
Chandigarh
Sunday, February 22, 2026
More

    Republic Day 2025: 250 फीट लम्बे तिरंगे के साथ निकाली ‘तिरंगा रैली’

    Republic Day 2025
    Republic Day 2025: 250 फीट लम्बे तिरंगे के साथ निकाली ‘तिरंगा रैली’

    Republic Day 2025: देशभक्ति के रंग में रंगा माहौल

    हनुमानगढ़। 76वें गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) की पूर्व संध्या पर शनिवार को गांव थेहड़ी गंगानी स्थित गुरु अर्जुन देव पब्लिक स्कूल के बच्चों ने गांव रामसरा नारायण, बावरियोंवाली ढाणी व थेहड़ी गंगानी में तिरंगा रैली निकाली। रैली का विशेष आकर्षण 250 फीट लम्बा तिरंगा रहा जो स्कूल के बच्चों की ओर से स्वयं तैयार किया गया। तिरंगा रैली के दौरान गांव की गलियों में देशभक्ति के गीत गूंजने से पूरा माहौल देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। Republic Day 2025

    संस्था के विशाल कटारिया ने बताया कि 26 जनवरी के उपलक्ष्य में तिरंगा रैली निकालने का पीछे का मकसद युवा पीढ़ी में देशभक्ति को जागृत करना था। युवाओं को उन शहीदों की शहादत याद दिलाने का प्रयास किया गया है जिन्होंने इस देश की आजादी के लिए अपना बलिदान दे दिया। उन्होंने बताया कि स्कूल के बच्चों ने स्टाफ के सहयोग से 250 फीट लम्बा तिरंगा करीब तीन साल पहले तैयार किया था। गांव थेहड़ी गंगानी में हर साल 26 जनवरी और 15 अगस्त पर तिरंगे के साथ रैली निकाली जाती है। Republic Day 2025

    गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर 942 पुलिस कर्मी वीरता और सेवा पदकों से सम्मानित

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here