हमसे जुड़े

Follow us

15.9 C
Chandigarh
Wednesday, February 11, 2026
More

    Tripura Board Result 2023 Out: रोल नम्बर डाले और रिजल्ट हाजिर

    JAC 12th Result
    JAC 12th Result: 12वीं का रिजल्ट जारी, साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम में लड़कियों ने मारी बाजी

    10वीं में गोमती जिला टॉप जबकि 12वीं की परीक्षा में सिपाहीजाला जिला प्रथम रहा

    TBSE 10th 12th Result 2023: सोमवार को त्रिपुरा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (टीबीएसई) ने त्रिपुरा बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं का रिजल्ट-2023 जारी कर दिया है। संबंधित विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट tbresults.tripura.gov.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं और अगर डाउनलोड करना है तो भी उक्त साइट से ही कर सकते हैं। इसके लिए विद्यार्थी को ऑनलाइन रोल नंबर से लॉग इन करना पड़ेगा। TBSE 10th 12th Result 2023

    त्रिपुरा बोर्ड कक्षा 10वीं का कुल पास प्रतिशत 86.02 है, जबकि 12वीं कक्षा का पास प्रतिशत 83.2 प्रतिशत रहा है। टीबीएसई परिणाम 2023 कक्षा 12 विज्ञान, वाणिज्य और कला स्ट्रीम के लिए जारी किया गया। बता दें कि टीबीएसई12वीं की परीक्षा 1 मार्च से 29 मार्च तक आयोजित की गई थी। जबकि टीबीएसई 10वीं की परीक्षा 16 मार्च से 18 अप्रैल तक आयोजित की गई थी। TBSE 10th 12th Result 2023

    यहां चेक करें परिणाम

    सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट tbresults.tripura.gov.in पर जाएं।

    इसके बाद त्रिपुरा बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2023 लिंक पर क्लिक करें।

    अपने रोल नंबर दर्ज करें।

    टीबीएसई परिणाम 2023 स्क्रीन पर दिखाई देगा | TBSE 10th 12th Result 2023

    उल्लेखनीय है कि त्रिपुरा बोर्ड 10वीं की परीक्षा में गोमती ने जिला टॉप में बाजी मारी है, जिसका पास प्रतिशत 92.30 रहा। जबकि उत्तर त्रिपुरा ने 10वीं कक्षा के नतीजों में सबसे कम पास प्रतिशत हासिल किया है। यहां कुल पास प्रतिशत 77.80 है। त्रिपुरा बोर्ड 12वीं की परीक्षा में सिपाहीजाला जिले ने 12वीं कक्षा के परिणामों में पहला स्थान हासिल किया। यहां कुल पास प्रतिशत 88.60 प्रतिशत है। जबकि 12वीं कक्षा में सबसे खराब प्रदर्शन करने वाला जिला धलाई रहा, जिसका पास प्रतिशत 69.96 है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here