हमसे जुड़े

Follow us

16 C
Chandigarh
Thursday, February 26, 2026
More

    Suicide: अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने से परेशान युवती ने कुंड में कूदकर दी जान

    Loharu News
    Loharu News: जमीन विवाद से परेशान व्यक्ति ने खेत में की खुदकुशी

    Suicide: हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज़)। गोगामेड़ी थाना क्षेत्र के गांव ललाना बास दिखनादा में एक युवती ने अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने से परेशान होकर कुंड में कूदकर जान दे दी। परिजनों को युवती के आत्महत्या करने के समय इस बात का पता नहीं चला। इस कारण उन्होंने पुलिस को सूचना दिए बगैर युवती के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। तीन दिन बाद इस बात का पता चलने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इस संबंध में गोगामेड़ी पुलिस थाना में दो युवकों के खिलाफ आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ है। Hanumangarh News

    पुलिस के अनुसार लीलाधर (19) पुत्र रामेश्वर नाई निवासी ललाना बास दिखनादा ने लिखित रिपोर्ट पेश करते हुए बताया कि उसकी बहन कविता (24) बीएड कर रही थी। कविता के विवाह के लिए मलवास तहसील सिद्धमुख जिला चूरू निवासी राकेश पुत्र धर्मपाल नाई के साथ रिश्ता तय किया था जो करीब डेढ़ वर्ष तक रहा। वे कविता की शादी करने वाले थे। उसी समय मनीष पुत्र विनोद कुमार उर्फ शेरसिंह नाई निवासी ललाना बास दिखनादा ने उसकी बहन की फोटो, वीडियो व गलत व्हाट्सएप मैसेज कर राकेश से रिश्ता तुड़वा दिया। इस पर उन्होंने पंचायत की। पंचायत में मनीष व उसके परिवार वालों को ओलमा दिया।

    बीएड कर थी मृतका, दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज | Hanumangarh News

    पंचायत में मनीष की ओर से रिश्ता तुड़वाने की गलती स्वीकार कर आइंदा किसी प्रकार की गलती नहीं करने का आश्वासन दिया गया। उसके बाद करीब 7-8 माह पूर्व उसकी बहन का रिश्ता सहवाला के दिनेश पुत्र प्रकाश नाई के साथ तय कर दिया। इसका पता चलने पर राकेश पुत्र धर्मपाल निवासी मलवास ने अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर राकेश सैन नाम से इन्स्टाग्राम आईडी तैयार कर उसकी बहन की अश्लील फोटो व मैसेज उसके होने वाले बहनोई दिनेश के मोबाइल नम्बर पर भेज दिए। वीडियो कॉल कर पूर्व की फोटो निकालकर फोटो व मैसेज भेजे।

    इस पर उसके बहनोई ने 9 अक्टूबर को रात्रि करीब 9.30 बजे उसकी बहन के फोन नम्बर पर कॉल कर फेक आईडी, अश्लील फोटो व मैसेज के बारे में बात की। राकेश व अन्य व्यक्ति ने उसके परिवार की अन्य बहन व औरतों के फोन नम्बर पर भी अश्लील फोटो व वीडियो भेजे थे। राकेश व अन्य व्यक्ति की ओर से मैसेज व अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने से समाज परिवार में हुई बदनामी से तंग आकर उसकी बहन कविता ने 9 अक्टूबर को घर में बने कुंड में कूदकर आत्महत्या कर ली।

    लीलाधर के अनुसार दाह संस्कार के समय उन्हें उसकी बहन की अश्लील फोटो व मैसेज के बारे में व परिवार की अन्य औरतों के पास आए मैसेज व वीडियो का ज्ञान नहीं था। अब परिवार के सदस्यों को ज्ञात हुआ कि कविता ने मनीष व राकेश वगैरा की ओर से तंग-परेशान करने से दुष्प्रेरित होकर आत्महत्या की है। पुलिस ने बीएनएस की धारा 108 के तहत मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश एएसआई महावीर प्रसाद को सौंपी है। Hanumangarh News

    NATO Big Nuclear Exercise begins: उत्तरी यूरोप में नाटो का बड़ा परमाणु अभ्यास शुरू, नाटों के इस कदम स…

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here