हमसे जुड़े

Follow us

13.1 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य पंजाब ट्राले और ट्र...

    ट्राले और ट्रक की टक्कर में उड़े ट्रक के पडखच्चे

    Abohar News
    ट्रक सवार चालक परिचालक बुरी तरह से घायल।

    ट्रक सवार चालक परिचालक बुरी तरह से घायल, ट्राला चालक मौके से फरार

    अबोहर (सच कहूँ न्यूज)। अबोहर-फाजिल्का राष्ट्रीय राज्य मार्ग पर गांव डंगरखेडा पुल के निकट मंगलवार अल सुबह एक ट्राले और ट्रक की टक्कर (Accident) में ट्रक सवार चालक परिचालक बुरी तरह से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं ट्राला चालक टक्कर मारने के बाद मौके से फरार हो गया। इस हादसे में ट्रक के पडखच्चे उड़ गए। Abohar News

    जानकारी के अनुसार राजस्थान के बाढ़मेर निवासी ट्रक चालक मांगी लाल पुत्र ढल्ला राम व उसका साथी हरजी राम पुत्र सुरजा राम दोनों श्रीगंगानगर से आटा ट्रक में लोड करके श्रीनगर जा रहे थे कि जब वह डंगरखेड़ा पुल के निकट पहुंचें तो एक तेजगति ट्राला चालक ने उनमें टक्कर मार दी जिससे ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया जबकि ट्रक में सवार दोनों लोग बुरी तरह से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। वही सूचना मिलते ही पीसीआर कर्मचारी मौके पर पहुंचे और सड़क के बीच में खड़े ट्रक को साईड में करवाकर यातायात सुचारू करवाया गया। Abohar News

    यह भी पढ़ें:– पीएचसी पर आई फ्लू के मरीजों की संख्या में दिन प्रतिदिन हो रहा इजाफा

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here