हमसे जुड़े

Follow us

20.8 C
Chandigarh
Monday, April 13, 2026
More

    Road Accident: ट्रक ने मारी टक्कर, बाइक सवार रेलवेकर्मी की मौत

    Jind News
    Road Accident: ट्रक ने मारी टक्कर, बाइक सवार रेलवेकर्मी की मौत

    जींद (सच कहूँ न्यूज)। Road Accident: गांव बुडायन के निकट तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार रेलवे कर्मी की मौत हो गई। जबकि उसका पिता बाल-बाल बच गया। उचाना थाना पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर फरार ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। Jind News

    गांव मतलोडा हिसार निवासी सोनू (28) धुरी पंजाब में रेलवे ट्रैकमैन के पद पर डयूटीरत था। पिछले कुछ दिनों से वह घर छुट्टी आया हुआ था। गत दिवस शाम का उसका पिता रमेश सोनू को डयूटी पर छोड़ने के लिए बाइक पर उचाना आ रहा था। बाइक को सोनू चला रहा था। गांव बुडायन मोड पर खेड़ी जालब की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें बाइक के पीछे बैठा रमेश साइड में जा गिरा। जबकि सोनू ट्रक की चपेट में आने से गभीर रूप से घायल हो गया। Jind News

    घटना को अंजाम देकर चालक ट्रक समेत मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने दोनों बाप व बेटे को नागरिक अस्पताल उचाना पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने सोनू को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर उचाना थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और हालातों का जायजा लिया। उचाना थाना पुलिस ने मृतक के पिता रमेश की शिकायत पर फरार ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। उचाना थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। Jind News

    उचाना थाना के जांच अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि मृतक रेलवे मे डी ग्रुप मे डयूटीरत था। मृतक के पिता की शिकायत पर फरार ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

    यह भी पढ़ें:– Ravindra Jadeja: रवींद्र जडेजा ने अभी-अभी किया बड़ा ऐलान, किक्रेट जगत में मच गई खलबली, जानें…

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here