हमसे जुड़े

Follow us

29.6 C
Chandigarh
Monday, April 13, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा आठ करोड़ रुपये...

    आठ करोड़ रुपये के 1294 लैपटॉप से लदा ट्रक बरामद

    चंडीगढ़(सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा पुलिस ने लिनोवो कम्पनी के लगभग आठ करोड़ रुपये की कीमत के 1294 चोरी के लैपटॉप (Laptops) से लदे ट्रक को नूंह जिले से बरामद करने सफलता हासिल की है। पुलिस प्रवक्ता ने सोमवार को बताया कि खुफिया सूचना मिली थी कि नूंह जिले के नियामत और नईम वाहन मालिक शह पर बड़ी संख्या में कम्पनी से लैपटॉप चोरी कर ट्रक में भरकर लाए हैं और वे रायपुरी गांव में एक खाली प्लॉट पर वाहन को खाली कर रहे हैं।

    सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मौके पर पहुंच कर राजस्थान नंबर का ट्रक बरामद कर लिया जिसमें करीब आठ करोड़ रुपये कीमत के 1294 लैपटॉप (Laptops) भी बरामद हुए। इस दौरान आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहे। पुलिस ने इनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और इनका पता लगा रही है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here