हमसे जुड़े

Follow us

12.5 C
Chandigarh
Monday, February 2, 2026
More
    Home देश Tulsi Benefit...

    Tulsi Benefits: औषधिय गुणों से भरपूर है तुलसी, जानें तुलसी के पानी के फायदे

    Tulsi Benefits
    Tulsi Benefits Tulsi Benefits: औषधिय गुणों से भरपूर है तुलसी, जानें तुलसी के पानी के फायदे Tulsi water

    Health Benefits of Tulsi Basil:तुलसी एक ऐसा पौधा है जो हर भारतीय के घर में पाया जाता है। धार्मिक रूप से तुलसी को एक पवित्र पौधा माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि तुलसी एक औषधि के रूप में भी काम करती है। यह हमारी सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद मानी जाती है। आयुर्वेद के हिसाब से तुलसी औषधीय गुणों से भरपूर होती है। कुछ लोग सुबह उठकर तुलसी के पत्ते खाते हैं, जो हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं और ये गैस और एसीडिटी की समस्या को भी दूर करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि तुलसी के पत्तों का पानी भी हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। अगर आप रोजाना सु बह उठकर तुलसी के पानी (Tulsi water) का सेवन करते हैं तो यह आपके लिए काफी फायदेमंद होता है। Tulsi Benefits

    दरअसल तुलसी में पर्याप्त मात्रा में एंटी इंफलामेटरी प्रोपर्टीज एंटीऑक्सीडेंट्स पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो शरीर से खराब तत्व निकालने में मदद करते हैं। माना जाता है कि घर में तुलसी का पौधा लगाना शुभ होता है, यह हमारे शरीर के लिए भी बहुत फायदेमंद है। तो आज हम अपने इस आर्टिकल आपको तुलसी से फायदे बताएंगे।

    Signs Of Sugar/Diabetes: शरीर में शुगर लेवल बढ़ जाने पर शरीर देता है ये 7 संकेत

    तुलसी के पानी से तनाव दूर होता है | Tulsi Benefits

    रोज सुबह तुलसी का पानी पीने से आप खुद को तनावमुक्त महसूस करेंगें। यानि अगर आप सुबह उठकर खाली पेट तुलसी के पानी का सेवन करें तो आप खुद को तनावमुक्त रख सकते हैं। क्योंकि तुलसी में कोर्टिसोल हार्मोन पाए जाते हैं जिससे तनाव कम होता है। तुलसी का पानी पीने से चिंता और अवसाद कम होता है। इसलिए तनाव से बचने के लिए आप तुलसी के पानी का सेवन रोज नियमित कर सकते हैं।

    तुलसी से ब्लड शुगर नियंत्रित रहता है

    तुलसी का पानी ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में मदद करता है। जबकि ये शरीर में मौजूद शुगर को ऊर्जा में परिवर्तित करता है यानी ब्लड शुगर के मरीजों को तुलसी का पानी पीना बहुत ही फायदेमंद रहता है।

    तुलसी पाचन की समस्या को करता है दूर

    तुलसी में मौजूद गुण पाचन में सहायता कर सकते हैं, ये गैस और सूजन को कम कर सकते हैं। तुलसी का पानी पीने से पाचन तंत्र को शांत करने और बेहतर पाचन को बढ़ावा देने में मदद मिल सकती है। आप सुबह रोज तुलसी का पानी पिएं क्योंकि तुलसी का पानी पीने से आपके शरीर से विषाक्त पदार्थों और कीटाणुओं को तुरंत बाहर निकालने में मदद मिल सकती है।

    Control Bad Cholesterol: खून की नसों में जमा गंदे कोलेस्ट्रॉल को कर देंगे बाहर ये 5 आयुर्वेदिक नुस्खे

    अस्थमा की बीमारियों में कारगर है तुलसी

    अस्थमा, सांस में तकलीफ और सर्दी जुखाम जैसी बीमारियों के लिए तुलसी का पानी रामबाण माना जाता है। तुलसी में कुछ ऐसे गुण पाए जाते हैं जैसे एक्सपेक्टोरेंट, एटीट्यूशिव और इम्युनोमोडयूलेटरी गुण पाए जाते हैं, जो सर्दी जुखाम जैसी बीमारियों को दूर करते हैं।

    त्वचा के लिए भी बेहतरीन है तुलसी

    तुलसी के पानी का रोजाना सेवन करने से एक्ने और पिंपल्स को दूर किया जा सकता है। अगर आप एक्ने के दाग से परेशान हैं, तो इसके लिए तुलसी की पत्तियों का पेस्ट तैयार कर इसे दाग पर लगा सकते हैं, कुछ ही दिनों में आपके दाग हल्के होने शुरू हो जाएंगे। सिर की त्वचा में जो भी दिक्कत हो तुलसी उसे दूर करता है। तुलसी त्वचा चकत्ते और इंफेक्शन से लड़ने का भी काम करती है।

    कैसे बनाएं तुलसी का पानी?

    तुलसी का पानी तैयार करना बेहद आसान है इसके लिए आपको ताजा तुलसी के पत्ते चाहिए होंगे। अब एक पतीलें में पत्तों को पानी में डालकर 15 मिनट के लिए हल्की आंच पर गर्म होने दें। इसके बाद इसे छानकर एक कप में डाल लें और धीरे-धीरे चुस्की लेकर पीएं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि छनी हुई तुलसी की पत्तियों को फेंकने की जरूरत नहीं है। आप इसे खाने में डाल सकते हैं या फिर चाय में या फिर इसका फेस पैक भी बना सकते हैं।

    नोट: लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी दवा का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने नजदीकी डाक्टर से संपर्क करें।

    Blood Sugar: इसे खाने से ब्लड शुगर होता है कंट्रोल, जानें इस सब्जी के मानसून में हैरान करने वाले फायदे

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here