हमसे जुड़े

Follow us

20.1 C
Chandigarh
Sunday, April 12, 2026
More

    तुर्की ने इराक के 62 आईएस संदिग्धों को किया गिरफ्तार

    Arrested

    अंकारा 29 दिसंबर (Varta)

    तुर्की की पुलिस ने 62 इराकी नागरिकों को गिरफ्तार किया है इन सभी को आंतकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) से जुड़े होने के संदेह के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। तुर्की की सरकारी समाचार एजेंसी अनादोलू ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

    एजेंसी के अनुसार पुलिस ने आतंकवाद निरोधक अभियान के तहत राजधानी अंकारा से 52 संदिग्धों को गिरफ्तार किया। इसके अलावा सैमसन प्रांत से 10 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। ये सभी संदिग्ध इराकी नागरिक हैं। आईएस तुर्की में वर्ष 2015 से अब तक कई बड़े हमलों को अंजाम दे चुका है। तुर्की पुलिस ने आईएस के खिलाफ देशभर में जोरदार अभियान चलाया हुआ है।

     

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।