हमसे जुड़े

Follow us

13.6 C
Chandigarh
Monday, February 9, 2026
More

    Turkey भूकंप : 72 घंटे बाद जब मलबे से जिन्दा निकला बेजुबान

    तुर्की में भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 31,643 हुयी

    अंकारा (एजेंसी)। तुर्की में कुछ दिन पहले तीन बार भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 31,643 हो गयीकी है। आपदा और आपातकाल प्रबंधन प्राधिकरण (एएफएडी) ने सोमवार को यह जानकारी दी। एएफएडी ने बताया कि तुर्की और सीरिया में छह फरवरी को लगातार तीन जबरदस्त भूकंप आए थे, जिसमें अभी तक 31,643 लोगों की मौत हो गयी और अन्य 1,58,165 लोग घायल हो गए हैं। वहीं सोशल मीडिया के अनुसार 72 घंटे बाद एक बेजुबान कुत्ता मलबे से बाहर जिंदा निकला है। आइयें देखते हैं रिपोर्ट….

    यह भी पढ़ें:– पाकिस्तान के अंतरराष्ट्रीय कलाकार जिया मोहिद्दीन का निधन

    तुर्की में अपना विशेष परिवहन विमान बोइंग-777 भेजेगा जापान

    जापान ने अपने आत्मरक्षा बलों का एक परिवहन विमान तुर्की भेजने की सोमवार को घोषणा की है जिससे भूकंप के घातक परिणामों से निपटने में मदद मिल सके और आवश्यक सहायता प्रदान की जा सके। मुख्य कैबिनेट सचिव ने अपने बयान में कहा कि वह हिरोकाजु मात्सुनो ने कहा कि जापान, जो कि 2011 में ग्रेट ईस्ट जापान भूकंप और अन्य प्राकृतिक आपदाओं से बच गया था, तुर्की में भूकंप से प्रभावित लोगों की हरसंभव सहायता करने की कोशिश कर रहा है और आज 36 चिकित्सकों का दूसरा समूह घटनास्थल पर पहुंचेगा।

     

    दवाईयों का वितरण जल्दी करने के लिए आत्मरक्षा बलों का एक जेट भेजा जाएगा। जैसे ही सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी हो जाएंगी, आज, संभवत:, एक बोइंग-777 विशेष परिवहन विमान जापान से तुर्की के लिए उड़ान भरेगा। मात्सुनो ने कहा कि जापानी बचावकर्मियों के पहले समूह को 06 फरवरी को तुर्की भेजा गया था और मेडिकल टीम को 10 फरवरी को भेजा गया था। उन्होंने बताया कि दोनों समूह घटनास्थल पर राहत-बचाव कार्य में लगे हुए हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here