हमसे जुड़े

Follow us

12 C
Chandigarh
Sunday, February 8, 2026
More
    Home देश Electricity W...

    Electricity Workers Protest: 27 लाख बिजली कर्मचारी इस दिन करेंगे विरोध प्रदर्शन, जानिये क्या है वजह

    Electricity Workers Protest
    Electricity Workers Protest: 27 लाख बिजली कर्मचारी इस दिन करेंगे विरोध प्रदर्शन, जानिये क्या है वजह

    पटियाला (सच कहूँ न्यूज)। Electricity Workers Protest: अखिल भारतीय विद्युत अभियंता महासंघ (एआईपीईएफ) ने बुधवार को कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की निजीकरण नीतियों तथा 42 जिलों के विद्युत वितरण को निजी क्षेत्र को सौंपने के प्रस्ताव के खिलाफ बिजली क्षेत्र के कर्मचारी 29 मई को कार्य स्थलों पर दोपहर के भोजनावकाश के समय राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन करेंगे। Electricity Workers Protest

    अखिल भारतीय विद्युत अभियंता महासंघ (एआईपीईएफ) के महासचिव रत्नाकर राव ने कहा कि विद्युत कर्मचारियों एवं इंजीनियरों की राष्ट्रीय समन्वय समिति (एनसीसीओईईई) के आह्वान पर देश भर के विद्युत कर्मचारी एवं इंजीनियर उत्तर प्रदेश विद्युत निगमों के अलोकतांत्रिक कार्यकारी आदेशों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे, जिसमें कार्मिक विनियमों में संशोधन किया गया है, ताकि उत्तर प्रदेश विद्युत कर्मचारियों एवं इंजीनियरों पर बिना जांच के कोई कार्रवाई न की जाये, जो डिस्कॉम के निजीकरण के खिलाफ पिछले 182 दिनों से आंदोलन कर रहे हैं।

    एआईपीईएफ के मीडिया सलाहकार वी के गुप्ता ने बताया कि दोपहर के भोजनावकाश के समय विरोध प्रदर्शन पंजाब, जम्मू -कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के उत्तरी क्षेत्र में आयोजित किया जायेगा।

    विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के संयोजक शैलेंद्र दुबे ने कहा कि चूंकि निजीकरण के लिये निविदा अभी तक जारी नहीं की गयी हैं, इसलिये उन्होंने 29 मई से शुरू होने वाले अपने अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार को स्थगित करने का फैसला किया है। इसके बजाय, वे अब कल देशव्यापी विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे, जबकि पावर कॉरपोरेशन प्रबंधन के साथ अपना असहयोग आंदोलन जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि अगर निजीकरण के लिए कोई निविदा जारी किया गया, तो उत्तर प्रदेश समेत विभिन्न राज्यों के 27 लाख बिजली कर्मचारी विरोध में सड़कों पर उतरेंगे।

    एनसीसीओईईई की अगली बैठक नौ जून को नयी दिल्ली में होगी, जिसमें आगे की रणनीति तय की जायेगी। देश भर के पावर इंजीनियर्स एसोसिएशन ने उत्तर प्रदेश सरकार से बिजली क्षेत्र के निजीकरण के अपने फैसले पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया है। उन्होंने पिछली विफलताओं और नौकरी जाने के जोखिम को उजागर किया है। उत्तर प्रदेश के विभिन्न बिजली वितरण कंपनियों के कर्मचारी कल उत्तर प्रदेश के बिजली विभागों के निजीकरण के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे। Electricity Workers Protest

    यह भी पढ़ें:– Corona: कोरोना को लेकर स्वास्थ्य विभाग चौकन्ना, संदिग्ध मरीजो के लिए जाएंगे सैंपल