हमसे जुड़े

Follow us

23.9 C
Chandigarh
Monday, April 6, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी रामड़ा में ग्र...

    रामड़ा में ग्रामीण पर हमले के दो आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे

    Kairana News
    Kairana News: रामड़ा में ग्रामीण पर हमले के दो आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: आठ दिन पूर्व बाइक से स्टंट करने एवं पटाखा छुड़ाने का विरोध करने पर घर में घुसकर ग्रामीण पर हमला करने के मामले में वांछित चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेजा है। विगत 20 मई को विशाल निवासी ग्राम रामड़ा ने कोतवाली पर मुकदमा दर्ज कराया था। बताया कि बाइक से स्टंट करने एवं पटाखा छुड़ाने का विरोध करने पर लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से लैस गांव के ही सात लोगो ने उसके पिता कंवरपाल को घर में घुसकर हमला करके गम्भीर रूप से घायल कर दिया था। Kairana News

    वहीं, एसपी शामली ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को मामले की जांच करके उचित कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में एसपी शामली रामसेवक गौतम के निर्देशानुसार वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को कोतवाली पुलिस ने मामले में नामजद आरोपी जिनेश व इन्दर निवासीगण ग्राम रामड़ा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के चालान कर दिए है। वहीं, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह का कहना है कि ग्रामीण से मारपीट के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। शेष आरोपियों को भी शीघ्र गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– उत्तराखंड में दलबदल मामले पर सीबीआई एक्शन मोड में, पूछताछ