हमसे जुड़े

Follow us

24.9 C
Chandigarh
Thursday, April 9, 2026
More
    Home देश दो करोड़ के सो...

    दो करोड़ के सोने के बिस्टिक के साथ गिरफ्तार दो आरोपी रिमांड पर

    Jalandhar News
    सांकेतिक फोटो

    आरोपी मेनाज और अनीता मूलत: दिल्ली के रहने वाले बताए गए हैं

    इंदौर (एजेंसी)।

    मध्यप्रदेश के इंदौर में दो करोड़ रुपए के सोने की बिस्किट के साथ पकड गए दो  (gold biscuits of two crores on remand) आरोपियों को रिमांड पर भेज दिया गया है। दो दिन पूर्व दोनों आरोपियों को यहां के देवी अहिल्याबाई होल्कर विमानतल पर सोने के बिस्किट के साथ राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) के एक दल ने पकड़ा था। राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार पकडे गए आरोपी मोहम्मद मेनाज और अनीता सहगल को कल जिला सत्र न्यायालय के विशेष न्यायाधीश निधि मोदिता पिंटो के समक्ष पेश किया गया।

    वहां से दोनों आरोपियों का आगामी 27 अक्टूबर तक रिमांड पर भेज दिया गया है। डीआरआई के अधिकारियों ने बताया कि दोनों आरोपी फर्जी आधार कार्ड के जरिये अपनी पहचान बदलकर मुंबई से इंदौर विमानतल पहुंचे थे। दोनों अपने साथ दो नाबालिग बच्चों के सामान में छह किलो सोना छुपाकर इंदौर आये थे। इंदौर विमानतल पर तलाशी के दौरान इनके कब्जे से लगभग 2 करोड़ रुपए मूल्य का तस्करी कर इंदौर लाया गया छह किलो सोना जप्त किया गया।

     आरोपियों ने डीआरआई अधिकारियों को पूछताछ में यह भी बताया हैं कि उनके साथ सफर कर रहे दोनों बच्चे एक निर्धन परिवार के हैं। जिन्हे वे हवाई जहाज में सफर कराने का झांसा देकर उनके माता-पिता से ले आये थे। आरोपी मेनाज और अनीता मूलत: दिल्ली के रहने वाले बताए गए हैं।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।