हमसे जुड़े

Follow us

13 C
Chandigarh
Sunday, February 1, 2026
More
    Home Fraud Alert विदेश भेजने क...

    विदेश भेजने के नाम पर युवती से 17.40 लाख की धोखाधड़ी

    Guhla Cheeka News
    Guhla Cheeka News: विदेश भेजने के नाम पर युवती से 17.40 लाख की धोखाधड़ी

    गुहला चीका (सच कहूँ/सतिंदर कुमार)। Guhla Cheeka News: गांव बोपुर में दो आरोपियों ने एक महिला को विदेश भेजने के नाम पर करीब 17 लाख 40 हजार रुपए की ठगी कर ली। आरोपियों ने महिला को आॅस्ट्रेलिया भेजने का झांसा दिया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव बोपुर निवासी गुरजीत कौर ने चीका थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह आॅस्ट्रेलिया जाना चाहती थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले के गांव गडौलीयां निवासी कमलजीत सिंह से हुई। आरोपी ने उसे अपने मोहाली स्थित कार्यालय में बुलाया, जहां उसकी मुलाकात प्रियंका शर्मा नामक महिला से करवाई गई।

    दोनों ने उसे 20 लाख रुपए में स्टडी बेस पर ऑस्ट्रेलिया भेजने का प्रस्ताव दिया। गुरजीत कौर ने बताया कि उसने अपने सभी शैक्षणिक दस्तावेज प्रियंका शर्मा को सौंप दिए।अ अलग-अलग समय पर कुल 17 लाख 39 हजार 500 रुपए आरोपियों को दे दिए। कुछ समय बाद आरोपियों ने उसे दिल्ली से मेलबर्न की फ्लाइट टिकट दिखाकर और पैसे की मांग की। पीड़िता ने जब अपने टिकट, वीजा और अन्य दस्तावेजों की जांच करवाई तो सभी फर्जी पाए गए। जब उसने आरोपियों से इस बारे में बात की और अपने पैसे वापस मांगे, तो उन्होंने उसे जान से मारने की धमकी दी।

    चीका थाना के जांच अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस को शिकायत प्राप्त हई है। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ धोखाधडी और धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया गया है। Guhla Cheeka News

    यह भी पढ़ें:– Cold Wave: शीतलहर का प्रकोप जारी, अस्पताल में बढ़ी मरीजों की तादाद