हमसे जुड़े

Follow us

13.1 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा ऑपरेशन आक्रमण...

    ऑपरेशन आक्रमण में पकड़े गए लूट की वारदात के दो आरोपी

    Gurugram News
    Gurugram News: गुरुग्राम पुलिस की गिरफ्त में लूट की वारदात के दो आरोपी।

    वारदात में प्रयुक्त दो बाईक व छीना हुआ मोबाईल बरामद | Gurugram News

    गुरुग्राम (सच कहूँ न्यूज)। Gurugram News: अपराधों व अपराधियों पर नकेल कसने के साथ कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा चलाए गए ऑपरेशन आक्रमण में लूट की वारदात के दो आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। जानकारी के अनुसार रविवार को पुलिस थाना शहर सोहना में एक व्यक्ति ने एक लिखित शिकायत देकर कहा कि शनिवार की शाम को नंगली मोड़ सोहना से मोटरसाईकिल पर सवार होकर आए कुछ युवकों द्वारा उसके साथ मारपीट की गई। उसका मोबाईल भी छीन लिया। Gurugram News

    इस शिकायत पर पुलिस थाना शहर सोहना में केस दर्ज करके जांच शुरू की गई। पूछताछ में पता चला कि उन्होंने ही नंगली मोड़ पर एक व्यक्ति के साथ मारपीट व लूट की घटना को अंजाम दिया था। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों की पहचान इकबाल (24) निवासी गांव जखौपुर जिला गुरुग्राम व अंकित (24) निवासी सुलेमान कॉलोनी सोहना के रूप में हुई। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जा से वारदात में प्रयोग दो बाईक व छीना गया मोबाइल बरामद हुआ है। Gurugram News

    यह भी पढ़ें:– Snoring: क्या आप भी हैं खर्राटों से परेशान? तो इस डिवाइस से पाएं छुटकारा

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here