हमसे जुड़े

Follow us

25.1 C
Chandigarh
Thursday, April 9, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा चोर गिरोह के ...

    चोर गिरोह के दो आरोपी काबू, चोरी की 39 वारदातें स्वीकारी

    Bhiwani News
    Bhiwani News: पुलिस गिरफ्त में चोरी के आरोपी।

    भिवानी (सच कहूँ/इंद्रवेश)। Bhiwani News: डिटेक्टिव स्टाफ लोहारू की टीम ने भिवानी जिला सहित आसपास के जिलों में सक्रिय एक संगठित गिरोह के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उसके दो सदस्यों को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है, जो लगातार स्कूलों को निशाना बनाकर चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। यह जानकारी देते हुए डीएसपी लोहारू संजीव गौड़ ने बताया कि डिटेक्टिव स्टाफ लोहारू की टीम ने विशेष अभियान चलाते हुए लोहारू से दो आरोपियों को काबू किया है। ये आरोपी रात के समय स्कूलों में घुसकर ताला तोड़ते थे तथा वहां से कंप्यूटर, प्रिंटर, लैपटॉप व अन्य कीमती सामान चोरी कर फरार हो जाते थे। Bhiwani News

    पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपियों की पहचान रोहतक जिला के जीनदराण निवासी रवि तथा रोहतक जिला के नोनोनद निवासी शेर सिंह के रूप में हुई। पुलिस टीम द्वारा दोनों आरोपियों को बवानीखेड़ा थाना में दर्ज मामले के तहत गिरफ्तार किया गया है। जब आरोपियों से गहन एवं विस्तृत पूछताछ की गई तो उन्होंने कई महत्वपूर्ण खुलासे किए। आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे एक संगठित गिरोह के रूप में कार्य करते हुए विभिन्न जिलों में स्कूलों को निशाना बनाते थे। उन्होंने बताया कि वे जिला भिवानी में 11, जिला रोहतक में 24, जिला झज्जर में 02, जिला सोनीपत में 01 तथा जिला हांसी में 01 स्कूल में चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।

    इस प्रकार आरोपियों द्वारा कुल मिलाकर अनेक जिलों में 39 चोरी की घटनाओं का खुलासा हुआ है, जिससे उनके सक्रिय और संगठित आपराधिक नेटवर्क का पता चलता है। जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि आरोपी शेर सिंह के विरुद्ध पूर्व में भी चोरी के लगभग 10 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिससे उसकी आपराधिक प्रवृत्ति एवं पृष्ठभूमि स्पष्ट होती है। पुलिस अब इन मामलों के संबंध में भी विस्तृत जांच कर रही है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर 03 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। Bhiwani News

    यह भी पढ़ें:– Manesar Strike: मानेसर में हड़ताली कर्मचारियों ने फूंकी पुलिस की बाइक, हुआ लाठीचार्ज