हमसे जुड़े

Follow us

15.7 C
Chandigarh
Saturday, March 21, 2026
More
    Home राज्य पंजाब जालंधर में खा...

    जालंधर में खालिस्तानी नारे लिखने वाले 2 काबू

    Jalandhar News
    Jalandhar News: जालंधर में खालिस्तानी नारे लिखने वाले 2 काबू

    आतंकी पन्नू के कहने पर अंबेडकर प्रतिमा पर लिखे थे, 4 अन्य वारदात भी ट्रेस

    जालंधर (सच कहूँ न्यूज)। Jalandhar News: जालंधर के कस्बा फिल्लौर में सिख फॉर जस्टिस के आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर लगाए गए शो-केस पर खालिस्तानी नारे लिखे जाने की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। जालंधर देहात पुलिस द्वारा इस मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस बारे में जालंधर रेंज के डीआईजी नवीन सिंगला ने मीडिया के साथ जानकारी साझा की है। Jalandhar News

    डीआईजी नवीन सिंगला ने बताया कि, इस सारे घटनाक्रम में पुलिस टीमों ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी की पहचान सुखबीर सिंह उर्फ राजन (31) निवासी नूरपुर चट्ठा, नकोदर (जालंधर) और दूसरे आरोपी की पहचान अवतार सिंह उर्फ तारी निवासी नकोदर के रूप में हुई है। इन दोनों आरोपियों द्वारा इस वारदात को अंजाम दिया गया था। एसएसपी गुरमीत सिंह ने कहा कि, पिछले तीन माह से ही ये खालिस्तानी गतिविधियों में शामिल थे। दोनों आरोपी किसी तीसरे व्यक्ति के जरिए पन्नू के लिंक में थे। आरोपियों से चार फोन और मोटरसाइकिलें बरामद की गईं हैं। फिलहाल इन्हें कितने पैसे मिले, इस पर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है। पंजाब की अन्य वारदातों को लेकर फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ हो रही है। एसएसपी गुरमीत सिंह ने बताया कि, आरोपियों ने खालिस्तानी नारे लिखने के करीब चार वारदातें इससे पहले भी की थी। Jalandhar News

    यह भी पढ़ें:– रिश्वत लेने के आरोप में होम्योपैथिक डॉक्टर गिरफ्तार