हमसे जुड़े

Follow us

21.6 C
Chandigarh
Saturday, March 28, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान महिला मारपीट ...

    महिला मारपीट मामले में दो काबू

    इलेक्ट्रोनिक मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो

    जयपुर/नागौर (सच कहूँ न्यूज)। नागौर में वीरवार को एक महिला के साथ कुछ लड़कों द्वारा मारपीट का एक वीडियो इलेक्ट्रोनिक मीडिया पर वायरल होने के बाद नागौर पुलिस ने घटना को गंभीरता से लेते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनसे गहन पूछताछ जारी है।

    पुलिस अधीक्षक, नागौर, परिस देशमुख ने बताया कि महिला के साथ मारपीट का वीडियो वायरल होने की घटना का जैसा ही पता चला तत्काल इस प्रकरण में एक टीम गठित कर मुल्जिमों की गिरफ्तारी के निर्देश दे दिए गए थे। टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दो मुल्जिमों प्रकाश पुत्र भागीरथ मेघवाल, निवासी काला नाडा अलाय तथा श्रवण पुत्र रामेश्वर मेघवाल, निवासी साधूणा थाना पांचू, जिला बीकानेर हाल काला नाडा अलाय, थाना श्रीबालाजी को गिरफ्तार कर लिया। देशमुख ने बताया कि दोनों के खिलाफ भारतीय दण्ड संहिता की धारा 341, 354 में मामला दर्ज कर गहन अनुसंधान किया जा रहा है। इन्हें न्यायालय में पेश कर पीसी रिमाण्ड लिया जाएगा। घटना में पीड़ित महिला की तलाश की जा रही है।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।