हमसे जुड़े

Follow us

25.3 C
Chandigarh
Friday, April 10, 2026
More

    Road Accident: स्कूल बस और मोटरसाइकिल की टक्कर में दो भाइयों की मौत

    Ladwa News
    Ladwa News: मौके पर जांच करते डीएसपी व अन्य पुलिस कर्मी।

    लाडवा (सच कहूँ/रामगोपाल)। Ladwa Road Accident: लाडवा में बपदी रोड के पास प्राइवेट स्कूल बस व मोटरसाईकिल की टक्कर में दो भाईयों की मौत हो गई। बस में सवार सभी स्कूली बच्चे सुरक्षित हैं। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर अस्पताल के शवगृह में भेज दिया। जानकारी के अनुसार मरने वालों की पहचान 52 वर्षीय जय लाल और 56 वर्षीय लाल सिंह निवासी शेरगढ़ जिला करनाल के रूप में हुई है। दोनों भाई दिहाड़ी-मजदूरी करते थे। दोनों भाई लाडवा से बाइक पर अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान प्राइवेट स्कूल की बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। Ladwa News

    संजीव कश्यप निवासी शेरगढ़ ने बताया कि जय लाल और लाल सिंह दोनों उसके चाचा थे। दोनों लाडवा में घर का राशन लेने के लिए आए थे। राशन लेकर दोनों अपनी बाइक पर घर लौट रहे थे। इसी दौरान बपदी रोड पर सुगनी देवी आर्य कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल की बस ने बाइक के पीछे टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों भाई बाइक समेत सड़क पर गिर गए। दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही लाडवा के डीएसपी निर्मल सिंह और एसएचओ गुरनाम सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तथा शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। Ladwa News

    यह भी पढ़ें:– राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने जाखल मंडी में गेहूं खरीद व्यवस्था की समीक्षा की