हमसे जुड़े

Follow us

15.1 C
Chandigarh
Saturday, February 14, 2026
More

    Rohtak Crime News: मामूली कहासुनी को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद, लाठी डंडों से पीटकर दो सगे भाईयों की बेहरमी से की हत्या

    Rohtak News
    Rohtak News: गांव पोलंगी में घटना स्थल का निरीक्षण करते पुलिस व एफएसएल की टीम

    गांव पोलंगी में दिनदिहाडे हुई वारदात, पूर्व सरपंच पर हत्या का आरोप, पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई भेजा

    डीएसपी व एफएसएल की टीम ने भी घटना स्थल का निरीक्षण कर परिजनों से की पूछताछ, अविवाहित थे दोनो सगे भाई, खेती बाड़ी का करते थे काम, गांव में दहशत का माहौल

    रोहतक (सच कहूँ न्यूज़)। Rohtak Crime News: आईएमटी थाना के अंतर्गत गांव पोलंगी में मामूली कहासुनी को लेकर दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया और लाठी डंडों से पीटकर दो सगे भाईयों की बेहरमी से हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई भेज दिया। डीएसपी व एफएसएल की टीम ने भी घटना स्थल का निरीक्षण कर परिजनों से इस बारे में पता किया।

    पुलिस के अनुसार गांव पोलंगी में शुक्रवार सुबह कुलदीप, कर्मबीर उर्फ गुला व नाना पुत्र जयनारायण जोकि तीनो सगे भाई है जब अपने घर पर थे तभी पूर्व सरपंच रणधीर सहित करीब आठ-नौ युवक लाठी डंडे व हथियार लेकर उनके घर में घुस आए किसी बात को लेकर झगड़ा शुरू कर दिया। इसी दौरान हमलावरों ने कुलदीप व कर्मबीर पर लाठी डंडों से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे कुलदीप व कर्मबीर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जगमेन्द्र उर्फ नाना ने भाग कर अपनी जान बचाई। इसी दौरान काफी संख्या में आसपास के लोग भी मौके पर एकत्रित हो गया और हमलावर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए। दिनदिहाडे सगे भाईयों की हत्या गांव में आग की तरह फैल गई और सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। Rohtak News

    पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि दोनो भाई अविवाहित थे और खेती बाडी करके परिवार का पालन पोषण कर रहे थे। पुलिस ने इस संबंध में परिजनों की शिकायत पर हमलावरों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने इस मामले में कुछ संदिग युवकों को भी हिरासत में लिया है, जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए संबंधित स्थानों पर छापेमारी की जा रही है, जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है।

    यह भी पढ़ें:– India–Israel: भारत-इजरायल अगले सप्ताह होने वाले ग्लोबल एआई समिट में एआई सहयोग को करेंगे और मजबूत