हमसे जुड़े

Follow us

27.6 C
Chandigarh
Sunday, April 12, 2026
More
    Home न्यूज़ ब्रीफ ट्रक और ट्रेल...

    ट्रक और ट्रेलर की टक्कर में दो जिंदा जले, एक गंभीर

    Accident

    बीकानेर। बुधवार रात 12 बजे बीकानेर-जयपुर नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क दुर्घटना में ट्रक ड्राइवर और उसके सहयोगी साथी जिंदा जल गए। इनमें दो की मौत हो गई। जबकि एक अन्य ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी हालत नाजुक है। जानकारी के अनुसार सातलेरा गाँव के बस स्टैंड से महज 50 मीटर दूर श्रीडूंगरगढ़ की ओर ट्रक और ट्रेलर में जोरदार टक्कर हो गई। दोनों की गति बहुत ज्यादा थी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों ने ऐक्स्ट्रा डीजल टैंक लगाए हुए थे।

    टक्कर के बाद दोनों फट गए और आग लग गई। इसमें ट्रक ड्राइवर और उसका साथी बुरी तरह से जल गए। ड्राइवर के साथी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि झुलसे ड्राइवर को बीकानेर के पीबीएम अस्पताल रेफर किया गया। लेकिन रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस के एएसआई ईश्वर सिंह ने बताया कि रास्ते में मरने वाला ट्रेलर का खलासी था। श्रीडूंगरगढ़ की ओर आ रहे कंक्रीट के ट्रक का ड्राइवर भी बुरी तरह घायल हो गया। जिसे अस्पताल पहुंचाया और उसे बीकानेर रैफर कर दिया गया। पुलिस मृतकों की पहचान के प्रयास कर रही है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here