हमसे जुड़े

Follow us

16 C
Chandigarh
Thursday, February 26, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा महिला सहित दो...

    महिला सहित दो बच्चों की कुंड में गिरने से मौत

    One-Woman-and-two-Children-

    सच कहूँ/मनोज सोनी भट्टूकलां। गांव भट्टूकलां में एक महिला व दो बच्चों की पानी के कुंड में डूबने से मौत हो गई। घटना की सूृचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर को भट्टूकलां निवासी करीब 25 वर्षीय रजनी पत्नी दिनेश, उसकी पुत्री करीब 5 वर्षीय साक्षी व पुत्र करीब 2 वर्षीय चेतन घर के आंगन में बने पानी के कुंड में गिर गए।

    घटना के समय घर पर इनके अलावा परिवार का कोई सदस्य नहीं था। घटना के काफी देर बाद आसपास के लोगों ने महिला व उसके बच्चों को कुंड से बाहर निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में पंहुचाया। जहां डाक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।