हमसे जुड़े

Follow us

35 C
Chandigarh
Wednesday, March 4, 2026
More

    Dragon ने जापान को डराया, जापानी जलक्षेत्र में घुसे दो चीनी जहाज

    South China Sea

    टोक्यो (एजेंसी)। चीन के दो जहाजों के पूर्वी चीन सागर में सेनकाकू द्वीप समूह से जापान के जलक्षेत्र में प्रवेश करने की घटना सामने आई है। जापान के तटरक्षक बल ने मंगलवार को यह जानकारी दी। एनएचके वर्ल्ड ने अधिकारियों के हवाले से कहा कि चीनी जहाजों ने सुबह स्थानीय समयानुसार करीब 04.30 बजे उत्सुरी द्वीप से जापानी जलक्षेत्र में प्रवेश किया और एक मछली पकड़ने वाली नाव से संपर्क करने की कोशिश की। उन्होंने आगे कहा कि सुबह 04.50 बजे तक चीनी जहाज उत्सुरी द्वीप से लगभग 19 से 21 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में जापानी जलक्षेत्र में नौकायन कर रहे थे। इस साल यह 12वीं बार है, जब चीनी सरकारी जहाजों को द्वीपों से जापानी जल में प्रवेश करते देखा गया है।

    चीन, अमेरिका ने आर्थिक मुद्दों पर बातचीत की

    चीन के उप प्रधानमंत्री लियू हि और अमेरिका की वित्त मंत्री जेनेट येलेन ने मंगलवार को व्यापक आर्थिक स्थिति और वैश्विक औद्योगिक और आपूर्ति श्रृंखला की स्थिरता पर चर्चा की। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक दोनों नेताओं ने व्यापक आर्थिक स्थिति और वैश्विक औद्योगिक और आपूर्ति श्रृंखला की स्थिरता जैसे विषयों पर व्यावहारिक और स्पष्ट विचारों का आदान-प्रदान किया। बातचीत के दौरान लियू ने चीन पर अमेरिकी प्रतिबंध , अतिरिक्त शुल्क और चीनी उद्यमों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चिंता व्यक्त की।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here