हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश BJP Punjab: व...

    BJP Punjab: वरिष्ठ कांग्रेस नेता समेत दो कांग्रेसी नेता भाजपा में शामिल

    BJP Punjab News
    BJP Punjab: वरिष्ठ कांग्रेस नेता समेत दो कांग्रेसी नेता भाजपा में शामिल

    चंडीगढ़। पंजाब की राजनीति में शनिवार को एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम देखने को मिला, जब तरनतारन के वरिष्ठ कांग्रेस नेता सरदार रणजीत सिंह ढिल्लों (राणा गंदीविंड) और पंजाब कांग्रेस के प्रवक्ता एडवोकेट जगमीत ढिल्लों गंदीविंड ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया। दोनों नेताओं का पार्टी में स्वागत भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने किया। पार्टी में शामिल होने के मौके पर तरुण चुघ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने देशभर में एक सशक्त और विकासोन्मुखी राजनीतिक वातावरण बनाया है। उन्होंने कहा कि पंजाब में लोग अब यह समझ चुके हैं कि भाजपा ही वह विकल्प है जो राज्य में विकास, पारदर्शिता और स्थिरता ला सकती है। BJP Punjab News

    तरुण चुघ ने आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस दोनों पर निशाना साधते हुए कहा कि “आप सरकार के कुशासन और अव्यवस्था ने पंजाब को गहरे संकट में डाल दिया है। न किसानों की सुनवाई हो रही है, न युवाओं को रोजगार मिल रहा है। दूसरी ओर, कांग्रेस आंतरिक कलह और गुटबाजी में उलझी हुई है।” उन्होंने कहा कि अब प्रदेश के सच्चे जनप्रतिनिधि और विकास में विश्वास रखने वाले नेता भाजपा के साथ आ रहे हैं, ताकि राज्य को नई दिशा दी जा सके। चुघ ने जोड़ा कि “पंजाब में लोग परिवर्तन चाहते हैं। मोदी सरकार की नीतियों से प्रेरित होकर अब जनसेवा के भाव वाले नेता भाजपा के मंच पर भरोसा जता रहे हैं।”

    भाजपा में शामिल होने के बाद रणजीत सिंह ढिल्लों और जगमीत ढिल्लों ने कहा कि वे प्रधानमंत्री मोदी के विकास और सबका साथ–सबका विकास के दृष्टिकोण से प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब की प्रगति के लिए भाजपा के साथ मिलकर काम करेंगे, ताकि राज्य में शांति, रोजगार और समृद्धि को नई दिशा मिल सके। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह कदम पंजाब की राजनीति में आने वाले चुनावी समीकरणों पर गहरा प्रभाव डाल सकता है और भाजपा की राज्य में बढ़ती पकड़ का संकेत है। BJP Punjab News