हमसे जुड़े

Follow us

17.4 C
Chandigarh
Friday, April 10, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी बुच्चाखेड़ी मे...

    बुच्चाखेड़ी में बीस दिवसीय ग्रीष्मकालीन शिविर का समापन

    Kairana News
    Kairana News: बुच्चाखेड़ी में बीस दिवसीय ग्रीष्मकालीन शिविर का समापन

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: छात्र-छात्राओं के बौद्धिक एवं शारीरिक विकास के मद्देनजर प्रदेश सरकार के निर्देश पर वर्तमान शैक्षणिक सत्र में सूबे के परिषदीय विद्यालयों में बीस दिवसीय ग्रीष्मकालीन शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर विगत 21 मई से शुरू होकर मंगलवार दस जून को सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर क्षेत्र के गांव बुच्चाखेड़ी में संचालित कन्या जूनियर हाईस्कूल में बीस दिवसीय शिविर के समापन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ खण्ड शिक्षा अधिकारी कैराना सुशील शर्मा ने किया। Kairana News

    इस दौरान छात्र-छात्राओं को योग, आर्ट, क्राफ्ट, पेंटिंग, सिलाई, कढ़ाई तथा व्यंजन बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण अनुदेशक रामकुमार व कुमारी बेबी तथा शिक्षामित्र शैलेन्द्र चौधरी द्वारा नोडल अधिकारी प्रेम सिंह व नाजिम अली के सानिध्य में दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जनपद शामली के जिला महामंत्री गुलाबसिंह तथा संचालन जिला कोषाध्यक्ष हारुण अली ने किया। कार्यक्रम में बालिकाओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत एवं शिव तांडव पर मनमोहक प्रस्तुति दी। इस मौके पर प्राथमिक विद्यालय संख्या-02 बुच्चाखेड़ी के प्रधानाध्यापक बृजेश कुमार तथा सहायक अध्यापक पीयूष सिंघल, अमित कुमार समेत विद्यालय स्टाफ एवं अभिभावकगण मौजूद रहे। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– 12 लाख रुपये के गहनों पर हाथ साफ