हमसे जुड़े

Follow us

22 C
Chandigarh
Tuesday, March 31, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी दिल्ली के ग्र...

    दिल्ली के ग्रेटर कैलाश पार्ट-2 के केयर होम में आग लगने से दो की मौत, छह को बचाया

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। राष्ट्रीय राजधानी में नववर्ष के पहले दिन रविवार सुबह ग्रेटर कैलाश-2 के केयर होम (वृद्धाश्रम) में आग लगने से कम से कम दो लोगों की मौत हो गयी, जबकि छह लोगों को बचा लिया गया। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के अनुसार मृतकों के नाम कंचन अरोड़ा (86) और कमल (92) हैं। अवतार कौर (86), सरिफा (59), अलीजाबेथ (69), नयन साहा (89) और दो अज्ञात महिलाओं को घटनास्थल से सुरक्षित निकाल लिया गया। डीएफएस ने कहा कि दमकल विभाग को सुबह आग लगने की सूचना मिली, इसके तुरंत बाद दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग केयर होम की दूसरी और तीसरी मंजिल पर लगी थी। अग्निशमन कर्मियों को दूसरी मंजिल पर दो शव मिले।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here