हमसे जुड़े

Follow us

28.4 C
Chandigarh
Saturday, March 28, 2026
More
    Home देश दो सडक दुर्घट...

    दो सडक दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत

    चिकित्सकों ने जांच उपरांत हीरालाल को मृत घोषित कर कर दिया

    जबलपुर (वार्ता):

    मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में दो सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक पाटन थाना क्षेत्र के ग्राम धानेट मुख्य सडक नहर के पास अज्ञात वाहन चालक ने एक मोटर साइकिल सवार हीरालाल सेन (30) को कल टक्कर मारकर फरार हो गया। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हीरालाल को स्थनीय शासकीय अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया,

    जहां चिकित्सकों ने जांच उपरांत उसे मृत घोषित कर कर दिया। जबकि इस हादसे में उसका साथी को गंभीर रूप से घायल होने पर उसे बेहतर उपचार के लिए जबलपुर रेफर कर दिया गया है। वहीं दूसरी ओर सिहोरा थाना क्षेत्र के ग्राम भखरी के पास दो मोटर साइकल की आमने सामने की टक्कर में स्थानीय निवासी अरूण चौधरी (17) की मौत हो गई।

     

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।