हमसे जुड़े

Follow us

21.6 C
Chandigarh
Saturday, March 28, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी बुलंदशहर में ...

    बुलंदशहर में जहरीली शराब पीने से दो की मौत, एक गंभीर

    Poisonous-liquor

    बुलंदशहर (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर के गुलावठी इलाके में जहरीली शराब पीने से दो लोगों की मौत हो गई तथा एक की हालत गंभीर बनी हुई है। शराब पीने से हुई मौत की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार बुधवार सुबह ही मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने यहां कहा कि गुलावठी इलाके के छपरावल गांव में मंगलवार शाम कुछ लोगों ने ठेके से शराब खरीदी थी, जिसमें दो की मृत्यु देर रात 12 बजे के बाद मौत हो गई। एक की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों की मौत का पता आज सुबह चला। गांव में इस बात की भी चर्चा है कि शराब पंचायत चुनाव में प्रधान पद के एक प्रत्याशी ने बांटी थी।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।