हमसे जुड़े

Follow us

11.1 C
Chandigarh
Tuesday, February 3, 2026
More
    Home फटाफट न्यूज़ सड़क हादसों मे...

    सड़क हादसों में दो की मौत

    Road Accident
    • दिनेश को कैंटर ने मारी टक्कर

    • अज्ञात वाहन की चपेट में आया सुशील

    फरीदाबाद। सेक्टर-24 और गुडइयर चौक के समीप अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। सेक्टर-24 में सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति को कैंटर ने टक्कर दे मारी, जिससे उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई। यह घटना वीरवार देर रात की है। पुलिस ने शुक्रवार को मृतक के शव का सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर कैंटर चालक को गिरफ्तार कर लिया। संजय कॉलोनी निवासी राजेंद्र दास पुत्र रामजीलाल ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि दिनेश पुत्र गोवर्धन उसका दोस्त था और वीरवार को उससे मिलने आया था।

    रात को जब वह वापिस अपने घर जा रहा था तो सेक्टर-24 भवानी कंपनी के समीप कैंटर चालक तरसेम पुत्र प्रताप निवासी पंजाब ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। जांच अधिकारी एएसआई जसपाल का कहना है कि आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
    एक अन्य मामले में गाँव अनंगपुर निवासी अज्जीपाल पुत्र विजयपाल ने शुक्रवार को पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई कि उसका परिचित सुशील बीती देर रात अपनी ड्यूटी से अपने घर लौट रहा था, तभी गुडईयर चौक के पास उसे अज्ञात वाहन ने टक्कर दे मारी, जिससे उसकी मौत हो गई। जांच अधिकारी एएसआई छज्जाराम का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।