हमसे जुड़े

Follow us

13.8 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More

    Coronavirus News: ऋषिकेश एम्स के दो डॉक्टरों को कोरोना

    Kharkhoda News
    Kharkhoda News; सीएमओ कोरोना पॉजिटिव, जिले में अब तक तीन केस

    उत्तराखंड में कोरोना मरीजों की संख्या हुई पांच, दोनों डॉक्टर आइसोलेशन में

    देहरादून (सच कहूँ न्यूज़)। Dehradun Coronavirus News: उत्तराखंड में भी धीरे-धीरे कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। 28 मई को भी उत्तराखंड में कोरोना के दो नए मामले सामने आए हैं। ऋषिकेश एम्स के दो डॉक्टर्स में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। अब प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। हालांकि, पहले के तीन मरीज बाहरी राज्यों से हैं, जो उत्तराखंड आए थे। Dehradun News

    स्वास्थ्य विभाग के कोविड नोडल अधिकारी डॉ पंकज ने बताया कि ऋषिकेश एम्स के दो डॉक्टर में फ्लू के लक्षण पाए गए थे, जिसके चलते उन्होंने 26 मई को कोविड जांच कराई थी। 27 मई को रिपोर्ट आने पर पता चला कि दोनों डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव हैं। फिलहाल दोनों डॉक्टरों की स्थिति सामान्य है और वो आइसोलेशन में हैं। दोनों डॉक्टर की जिनोम सीक्वेंसिंग करवाई जाएगी। जिनोम सीक्वेंसिंग की रिपोर्ट आने में 10 से 15 दिन का समय लगता है।

    ज्यादा जानकारी देते हुए देहरादून के सीएमओ डॉ मनोज शर्मा ने बताया कि उत्तराखंड में शुरुआती दौर में कोविड के तीन मामले सामने आए थे। अब ऋषिकेश एम्स में दो और मामले सामने आ गए हैं. ऐसे में उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के कुल पांच मामले हो गए हैं। Dehradun News

    कोरोना के लेकर स्वास्थ्य सचिव और स्वास्थ्य महानिदेशक की ओर से भी बैठक ली गई हैं। बैठक में कोरोना की टेस्टिंग कराने पर जोर दिए जाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा फ्लू के मरीजों की संख्या बढ़ने पर अलग से फ्लू क्लिनिक बनाने, आइसोलेशन वार्ड को दुरुस्त करना, ऑक्सीजन इक्विपमेंट को दुरुस्त करना समेत अन्य दिशा निर्देश शामिल हैं।

    सुशीला तिवारी हॉस्पिटल कोरोना से लड़ने के लिए तैयार | Dehradun News

    कुमाऊं के सबसे बड़े हॉस्पिटल कहे जाने वाले हल्द्वानी के सुशीला तिवारी हॉस्पिटल के डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ भी कोरोना से लड़ने के लिए तैयार है। वैसे अभी तक तो सुशीला तिवारी हॉस्पिटल में कोविड को कोई नया मामला सामने नहीं आया है, फिर कोरोना के बढ़ने की आशंका का देखते हुए हॉस्पिटल प्रबंधन ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है।

    सुशीला तिवारी अस्पताल के प्राचार्य डॉक्टर अरुण जोशी ने बताया कि राज्य सरकार पहले ही कोरोना को लेकर गाइडलाइन जारी कर चुका है। उनके हॉस्पिटल में कोविड का फिलहाल कोई भी केस रजिस्टर नहीं हुआ है। यदि केस बढ़ते हैं तो उसके लिए अस्पताल प्रबंधन पूरी तरह से तैयार है। ऑक्सीजन की व्यवस्था, आवश्यक दवाइयां और मेडिकल स्टाफ की तैनाती पूरी तरह से की जा चुकी है। Dehradun News

    प्राचार्य डॉक्टर अरुण जोशी ने बताया कि कोरोना का नया वेरिएंट पहले की तुलना में ज्यादा खतरनाक नहीं है। फिर भी एहतियात बरतने की जरूरत है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जनता से भी अपील की जा रही है कि वे सतर्क रहें। कोविड के लक्षण महसूस होने पर तुरंत टेस्ट कराएं और सार्वजनिक स्थलों पर मास्क पहनें व शारीरिक दूरी बनाए रखें। कोविड-19 के पिछले अनुभवों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग इस बार कोई भी चूक नहीं चाहता, लेकिन प्रशासन की सख्ती और तैयारी इस बात का संकेत है कि किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए हल्द्वानी पूरी तरह से तैयार है।

    यह भी पढ़ें:– उत्तराखंड में दलबदल मामले पर सीबीआई एक्शन मोड में, पूछताछ