हमसे जुड़े

Follow us

29.1 C
Chandigarh
Tuesday, March 17, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी दो मादक पदार्...

    दो मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार, 8 किग्रा डोडा पाउडर बरामद

    Kairana News
    Kairana News: दो मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार, 08 किग्रा डोडा पाउडर बरामद

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: कोतवाली पुलिस ने ऑपरेशन सवेरा के तहत चेकिंग के दौरान दो मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से 08 किलोग्राम डोडा पाउडर बरामद हुआ है। पकड़े गए डोडा पाउडर की अनुमानित कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में करीब 64 हजार रुपये बताई गई है। गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है।डीआईजी सहारनपुर के कुशल नेतृत्व में परिक्षेत्र के अंतर्गत मादक पदार्थों, नशे के अवैध कारोबार, प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी एवं बिक्री पर प्रभावी रोकथाम हेतु विशेष अभियान ‘ऑपरेशन सवेरा: नशे के अंधकार से, जीवन के उजाले की ओर’ संचालित किया जा रहा है। Kairana News

    इसी क्रम में एसपी शामली नरेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देश पर कोतवाली कैराना पुलिस ने सोमवार को चेकिंग के दौरान दो मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से 08 किलोग्राम डोडा पाउडर बरामद हुआ है। पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में अपना नाम व पता वादिल निवासी ग्राम पटनी परतापुर थाना झिंझाना व मुनव्वर निवासी ग्राम बराला बताया। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की सम्बंधित धाराओं के अंतर्गत मुकदमा दर्ज करके उनका चालान कर दिया है। पुलिस द्वारा पकड़े गए डोडा पाउडर की अनुमानित कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में करीब 64 हजार रुपये बताई जा रही है। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– गुरुग्राम नगर निगम को मिले 12 सफाई साथी वाहन