हमसे जुड़े

Follow us

17.5 C
Chandigarh
Monday, March 23, 2026
More
    Home देश फाजिल्का में ...

    फाजिल्का में दो ड्रग तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में नशीले कैप्सूल बरामद

    Fazilka
    Fazilka फाजिल्का में दो ड्रग तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में नशीले कैप्सूल बरामद

    फाजिल्का (एजेंसी)। पंजाब में फाजिल्का पुलिस ने अवैध फार्मा ओपिओइड सप्लाई नेटवर्क को बड़ा झटका देते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से भारी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने शनिवार को बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चरनप्रीत सिंह निवासी झुग्गे जवाहर सिंह वाला और जतिंदर सिंह निवासी कद्दामा के तौर पर हुई है।

    उन्होंने बताया कि उनके पास से 18,150 क्लोविडोल, अल्प्राजोलम टैबलेट और 5,68,200 प्रेगा कैप्सूल बरामद हुए हैं। यादव ने कहा कि इस संबंध में पुलिस स्टेशन सिटी जलालाबाद में एनडीपीएस के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है और अवैध फार्मा ड्रग कार्टेल को नष्ट करने के लिए आगे की कड़ी बनाई जा रही है। पंजाब पुलिस संगठित अपराध और ड्रग तस्करी के खिलाफ अपनी लड़ाई में दृढ़ है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here