हमसे जुड़े

Follow us

28.7 C
Chandigarh
Friday, March 27, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा शादी की खुशिय...

    शादी की खुशियां मातम में बदली: बारात से लौट रही एसयूवी ट्राले से टकराई, दूल्हे के 2 दोस्तों की मौत

    Bhuna News
    Bhuna News: मोचीवाली निवासी महावीर सिंह और चौबारा निवासी मनोज कुमार का फाइल फोटो 

    हांसी के सैनीपुर के पास हादसा; 3 बाराती गंभीर घायल, मृतकों के पीछे छोटे-छोटे बच्चे

    भूना ((सच कहूँ/संगीता रानी)। Bhuna News: खंड के गांव चौबारा में एक शादी समारोह उस समय मातम में बदल गया, जब बारात से लौट रहे दूल्हे के दोस्तों की गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। हांसी के गांव सैनीपुर के पास एक एसयूवी गाड़ी आगे चल रहे ट्राले से टकरा गई, जिसमें दूल्हे के दो दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। Bhuna News

    जानकारी के अनुसार, चौबारा निवासी राजपाल के बेटे मुकेश कुमार की बारात वीरवार रात को भिवानी जिले के गांव बड़सी में गई थी। गाजे-बाजे और खुशी के माहौल के बीच बारात का स्वागत हुआ। शादी की रस्में पूरी होने के बाद शुक्रवार सुबह बारात वापस लौट रही थी। इसी दौरान एक एसयूवी गाड़ी में सवार दूल्हे के पांच दोस्त बड़सी गांव के पास हादसे का शिकार हो गए।

    बताया जा रहा है कि गाड़ी तेज रफ्तार में थी और अचानक सामने चल रहे ट्राले से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में गांव मोचीवाली निवासी 42 वर्षीय महावीर सिंह और चौबारा निवासी 38 वर्षीय मनोज ने दम तोड़ दिया। दोनों दूल्हे के करीबी दोस्त बताए जा रहे हैं। महावीर सिंह अपने पीछे दो छोटे बेटे छोड़ गए हैं, जिनकी उम्र 11 और 7 साल है। वहीं मनोज के परिवार में दो बेटियां (10 और 8 साल) और एक 6 साल का बेटा है।

    इस दर्दनाक हादसे में तीन अन्य बाराती भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उनकी पहचान चौबारा निवासी 35 वर्षीय विक्रम, 45 वर्षीय कृष्ण और चंद्रावल निवासी 32 वर्षीय विनोद के रूप में हुई है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। Bhuna News

    यह भी पढ़ें:– ट्रम्प ने ईरान के ऊर्जा संयंत्र पर हमले को 10 दिनों के लिए किया स्थगित