हमसे जुड़े

Follow us

17.6 C
Chandigarh
Tuesday, February 24, 2026
More

    Road Accident: सड़क हादसे में बाइक सवार दो दोस्तों की मौत

    Road Accident
    Morena News: चलती बस के निकल गए पहिये, चालक की मौत

    हिसार (सच कहूँ न्यूज)। Road Accident: दिल्ली-फाजिल्का राष्ट्रीय राजमार्ग पर बीएसएफ कैंप के पास ट्रैक्टर-ट्राली से बाइक की टक्कर में ढंढूर बीड़ के रहने वाले दो दोस्तों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान बीड ढंढूर निवासी अमित व मोतीलाल के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार अमित व मोतीलाल अग्रोहा से वैल्डिंग का काम करके अपने गांव की तरफ लौट रहे थे। तभी यह हादसा हुआ। हिसार सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में ढंढूर निवासी रामनिवास ने बताया कि वह खेती का काम करता है। Hisar News

    रात को करीब एक बजे अपने मोटरसाइकिल पर सवार होकर अग्रोहा से अपने घर गांव ढंढूर आ रहा था। उसके आगे गांव के ही दो युवक अमित व मोती लाल अपने मोटरसाइकिल पर अग्रोहा की तरफ आ रहे थे। मोटरसाइकिल अमित चला रहा था व मोती लाल उसके पीछे बैठा था। उसने बताया कि हमारे सामने एक ट्रैक्टर ट्राली जा रही थी। ट्रैक्टर वाले ने एक दम से ब्रेक लगा दिए। इस कारण अमित व मोती लाल का मोटरसाइकिल ट्रैक्टर ट्राली से जा टकराया। वह अमित व मोती लाल को सम्भालने में लगा तो ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। हादसे के सूचना के बाद उनके परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने दोनों को हिसार के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। Hisar News

    जहाँ चिकित्सकों ने डाक्टरों ने अमित व मोती लाल को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार मोतीलाल के पिता की मौत हो चुकी है। मोतीलाल के एक भाई व एक बहन है। उसकी गांव में दूध की डेयरी है। इसके अलावा अपने दोस्त अमित के साथ वेल्डिंग का काम करने के लिए शाम को बाइक पर झिड़ी गए थे। वहीं अमित खेतीबाड़ी करता था। उसके पिता सुभाष मजदूरी करते हैं। सड़क हादसे में दोनों युवकों की मौत की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शवों अपने कब्जे में लेकर व पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिए। पुलिस ने संबंध में ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है। Hisar News

    यह भी पढ़ें:– Road Accident: ऑटो और कार की भीषण टक्कर, महिला सहित दो की मौत, चार घायल

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here